{"_id":"6218898fdfc8a47aa802772c","slug":"kanpur-madhu-kapoor-murder-case-madhu-kapoor-daughter-doubts-story-of-maid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मधु कपूर हत्याकांड में नया मोड़: ज्योतिषी की बेटी के सवालों में उलझी पुलिस, नौकरानी की कहानी पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधु कपूर हत्याकांड में नया मोड़: ज्योतिषी की बेटी के सवालों में उलझी पुलिस, नौकरानी की कहानी पर शक
Fri, 25 Feb 2022 01:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
Madhu Kapoor Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के स्वरूप नगर के कॉनकॉर्ड अपार्टमेंट के फ्लैट में 14 फरवरी को ज्योतिषी मधु कपूर की हुई हत्या और लूट के मामले में बेटी नीरू टंडन ने नौकरानी की कहानी पर शक जताया है। उन्होंने कई सवाल उठाते हुए वारदात के पीछे नौकरानी और पुराने ड्राइवर का ही हाथ होने का शक जताया। डॉ. नीरू टंडन के अनुसार नौकरानी सावित्री ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि दरवाजे के बाहर खड़े बदमाश ड्राइवर की नौकरी के लिए आए थे। उस वक्त मां बेडरूम में बैठीं थीं। मां ने ही नौकरानी से दोनों को अंदर बुलाने को कहा था। डॉ. नीरू का कहना है कि मां अकेले रहने के नाते हमेशा सतर्क रहतीं थीं। पैथोलॉजी के सैंपल ब्वॉय को ब्लड देने से पहले भी वह उन्हें वीडियो कॉल कर उसकी बात करवाती थीं। मैं जब मां को हां बोलती थी तो मां फ्लैट से बाहर आकर ब्लड सैंपल देती थीं। तब भी उसे अंदर नहीं बुलाती थीं। ऐसे में रात 8.30 बजे किन्हीं दो अनजान शख्स को बेडरूम तक ले आने के लिए कहने के बयान पर उन्होंने नौकरानी पर मुखबिरी की आशंका जताई है।
Madhu Kapoor Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने घटना के बाद बाथरूम से निकली नौकरानी का एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें नौकरानी के हाथ पीछे की ओर कोहनियों के पास से तार (चार्जर की वायर) से बंधे हुए थे। उनका मानना है कि उसे खुद ही आसानी से खोला जा सकता था।
मधु कपूर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
नौकरानी को कभी नहीं रोकती थीं
नीरू के अनुसार सावित्री 15 साल से उनके यहां काम कर रही थी, लेकिन कभी उसे रात में नहीं रोका जाता था। रात भर वह बाथरूम में बंद रही और उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी खोज खबर तक नहीं ली, जो अपने आप में बड़ा सवाल है।
नीरू के अनुसार सावित्री 15 साल से उनके यहां काम कर रही थी, लेकिन कभी उसे रात में नहीं रोका जाता था। रात भर वह बाथरूम में बंद रही और उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी खोज खबर तक नहीं ली, जो अपने आप में बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मधु कपूर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर ने की थी चोरी
पुराना ड्राइवर करीब सात साल से उनके यहां नौकरी कर रहा था। दो साल पहले उसने घर के मंदिर में रखे चार हजार रुपये चुराए थे। मधु ने छड़ी से पिटाई कर उसे धक्के मार कर भगाया था। जाने से पहले ड्राइवर ने धमकी दी थी। दो माह पूर्व ड्राइवर फिर से नौकरी मांगने आया था। जिसे भगा दिया गया था।
पुराना ड्राइवर करीब सात साल से उनके यहां नौकरी कर रहा था। दो साल पहले उसने घर के मंदिर में रखे चार हजार रुपये चुराए थे। मधु ने छड़ी से पिटाई कर उसे धक्के मार कर भगाया था। जाने से पहले ड्राइवर ने धमकी दी थी। दो माह पूर्व ड्राइवर फिर से नौकरी मांगने आया था। जिसे भगा दिया गया था।
विज्ञापन
मधु कपूर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की बेटी ने नौकरानी के बयानों को लेकर उस पर मुखबिरी की आशंका जताई है। पुराने ड्राइवर से भी विवाद की बात सामने आई है। दोनों से पूछताछ के साथ ही उनके आसपास रहने वाले सभी संदिग्धों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। - ब्रजेश श्रीवास्तव, एडीसीपी वेस्ट