{"_id":"69e8331f913318840101765d","slug":"kanpur-murder-first-daughter-killed-at-1-50-second-at-3-35-accused-called-his-brother-before-murder-2026-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 1:50 बजे पहली, 3:35 पर दूसरी बेटी को मारा, कत्ल से पहले भाई को किया था दो बार फोन; कानपुर कांड में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 1:50 बजे पहली, 3:35 पर दूसरी बेटी को मारा, कत्ल से पहले भाई को किया था दो बार फोन; कानपुर कांड में खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:35 AM IST
सार
कानपुर में हुए जुड़वां बेटियों की हत्या के मामले में जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गुस्सा, तनाव और शराब की हमजोली से परिवार बर्बाद हुआ। दंपती में पहले से तनाव था। जो आरोपी के शराब पीने के बाद और बढ़ जाता था। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले भाई को दो बार फोन भी किया था।
विज्ञापन
1 of 15
Kanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कानपुर के किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुए दोहरे हत्याकांड की जांच में शराब की लत एक अहम कारण के रूप में सामने आई है। गुस्से, तनाव और शराब की हमजोली ने पूरा परिवार बर्बाद कर दिया। आरोपी पिता पर अपनी मासूम जुड़वां बेटियों की हत्या का आरोप है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी की शराब की आदत को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि दंपती में पहले से तनाव था। जो आरोपी के शराब पीने के बाद और बढ़ जाता था। घटना वाली रात उनके बीच हुए विवाद में नशे ने आग में घी का काम किया।
Trending Videos
2 of 15
इसी कमरे में की गई दोनों बेटियों की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस आरोपी के व्यवहार, फोन रिकॉर्ड और दिनचर्या की गहन जांच कर रही है। पड़ोसियों के बयानों से भी घर में अक्सर झगड़े होने की जानकारी मिली है। मनोवैज्ञानिक संध्या शुक्ला के अनुसार, शराब सीधे अपराध नहीं कराती है।
यह व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। इससे छोटी-छोटी बातें भी बड़ा और गंभीर रूप ले लेती हैं। यही कारण है कि कई घरेलू हिंसा के मामलों में नशा एक सामान्य कारक के रूप में सामने आता है।
4 of 15
आरोपी पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या से पहले भाई को मिलाया फोन, उठा नहीं
शशिरंजन ने घटना से पहले भाई राजीव को फोन किया था पर उठा नहीं। दो घंटे बाद कॉल बैक की। इस बार भी फोन नहीं उठा। इस बात की पुष्टि पुलिस की जांच में हुई है। इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, जब दोनों बच्चियां, पत्नी व बेटा अपने-अपने कमरे में सोने चले गए, उसके काफी देर बाद तक आरोपी फोन पर व्यस्त रहा।
विज्ञापन
5 of 15
रिद्धी और सिद्धी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
12:48 बजे वह बच्चियों वाले कमरे में गया। उसने 1:50 बजे पहली और 3:35 बजे दूसरी बेटी की जान ली। 2:14 पर वह बेटी के साथ कमरे से बाहर निकलता दिख रहा है। दोनों बच्चियों को मारने के बाद वह 4:24 पर बाहर आया और दो बार किचन में गया। इसके बाद जूते पहनकर लॉबी में गया। वहां से 4:32 बजे पुलिस को सूचना दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X