{"_id":"6a02daf59409b465650aa117","slug":"kanpur-sub-inspectors-uniform-torn-police-beaten-with-iv-stands-12-hour-ruckus-over-removal-of-body-2026-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नर्सिंगहोम बना ‘अखाड़ा’: दरोगा की वर्दी फाड़ी, IV स्टैंड से पुलिस को पीटा; शव उठाने को लेकर 12 घंटे चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंगहोम बना ‘अखाड़ा’: दरोगा की वर्दी फाड़ी, IV स्टैंड से पुलिस को पीटा; शव उठाने को लेकर 12 घंटे चला हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 12 May 2026 01:17 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद पुलिस द्वारा जबरन शव उठाने पर परिजनों ने पुलिस टीम को पीट दिया। चौकी इंचार्ज और महिला दरोगा के साथ हुई इस हिंसा के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर नर्सिंगहोम बवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर में कल्याणपुर के नर्सिंगहोम में सोमवार को मरीज की मौत के बाद पुलिस की लापरवाही भारी साबित हुई। परिजन 12 घंटे तक शव नर्सिंगहोम में ही रखे रहे और पुलिसकर्मी उन्हें समझा तक नहीं सके। मृतक के घरवाले और रिश्तेदार कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाना चाह रही थी। एसीपी और अन्य पुलिसकर्मी भी बातचीत से हल नहीं निकल सके।
शव ले जाने को लेकर मामला बढ़ा और देर शाम नर्सिंगहोम अखाड़ा बन गया। कैलाश विहार स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में गौरव सिंह को बवासीर की समस्या के चलते शनिवार रात परिजन लेकर पहुंचे थे। अस्पताल प्रबंधन ने खून की कमी होने की बात कही और दो यूनिट ब्लड चढ़ाया। इसके बाद ऑपरेशन करने को कहा। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे गौरव ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
2 of 6
कानपुर नर्सिंगहोम बवाल
- फोटो : amar ujala
प्राइवेट वार्ड में शव रख हंगामा कर रहे थे
परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। सुबह सात बजे कंट्रोल रूम की सूचना पर पीआरवी और पनकी रोड पुलिस चौकी का फोर्स मौके पर पहुंचा। तीमारदार नर्सिंगहोम प्रबंधन पर एफआईआर कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम होने के बाद कार्रवाई की बात कही। परिजन तुरंत रिपोर्ट कराने और मुआवजे की मांग पर अड़ गए, जिस पर पुलिस वापस लौट गई। घरवाले प्राइवेट वार्ड में शव रख हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
कानपुर नर्सिंगहोम बवाल
- फोटो : amar ujala
जबरन शव खींचने पर भड़के लोग
नर्सिंगहोम प्रबंधन ने उसकी बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इधर मृतक के गांव से रिश्तेदार व अन्य लोग नर्सिंगहोम में जुट गए। दोपहर तक शव से दुर्गंध आने लगी। अन्य मरीजों के तीमारदारों ने शिकायत की। शाम को एसीपी कल्याणपुर मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। वह भी लौट गए। करीब आठ बजे चौकी इंचार्ज विपिन मोरल, महिला दरोगा और चार सिपाहियों के साथ मौके पहुंचे और जबरन शव खींचने लगे, इस पर महिलाएं और पुरुष भड़क गए।
4 of 6
कानपुर नर्सिंगहोम बवाल
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने सीसीटीवी बंद कराए
घरवालों का आरोप है कि पहले नर्सिंग होम प्रशासन ने वार्ड की बिजली सप्लाई बंद करा दी। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों को बंद कराकर शव उठवाने लगी। चौकी इंचार्ज और अन्य लोगों का व्यवहार ठीक नहीं था, जिसकी वजह से महिलाएं भड़क उठीं।
विज्ञापन
5 of 6
कानपुर नर्सिंगहोम बवाल
- फोटो : amar ujala
आईवी स्टैंड निकाल कर पीटा, जमकर हुई तोड़फोड़
परिजन और रिश्तेदारों ने ग्लूकोज और ब्लड चढ़ाने वाले आईवी स्टैंड निकाल कर चौकी इंचार्ज विपिन मोरल को पीटना शुरू कर दिया। विपिन की वर्दी फटी तो वे बाहर भागे और अपनी जान बचाई। कुछ महिलाएं व अन्य महिला दरोगा और सिपाहियों पर टूट पड़ीं। उन्हें पीटा गया। एक महिला दरोगा के पेट में लात लगी, जिसपर वह जमीन पर गिर पड़ीं। नर्सिंगहोम की कुर्सियां, दरवाजे तोड़ डाले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।