{"_id":"5db68b958ebc3e01542f973e","slug":"kuldeep-started-crying-after-offering-fire-to-his-brother-manoj-sengar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई को मुखाग्नि के बाद रोने लगे सेंगर, कहा- मैं निर्दोष 'जिऊंगा तुम्हारे लिए मरूंगा तुम्हारे लिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को मुखाग्नि के बाद रोने लगे सेंगर, कहा- मैं निर्दोष 'जिऊंगा तुम्हारे लिए मरूंगा तुम्हारे लिए'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 29 Oct 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर
- फोटो : amar ujala
उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के छोटे भाई मनोज की हार्ट अटैक से रविवार को मौत हो गई थी। मनोज सेंगर के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पुलिस कड़ी सुरक्षा में विधायक कुलदीप सेंगर व उनके छोटे भाई अतुल सेंगर को तिहाड़ जेल से लेकर उन्नाव के परियर गंगा घाट पहुंची।
Trending Videos
कुलदीप सेंगर
- फोटो : amar ujala
उन्नाव दुष्कर्म मामले में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मंझले भाई मनोज सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए जेल प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ आरोपित विधायक को परियर घाट लेकर पहुंचे। जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम पहले से ही विधायक के इंतजार रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर
- फोटो : amar ujala
विधायक ने भाई मनोज के शव को मुखाग्नि दी। छोटे भाई अतुल सिंह ने मनोज सिंगर के शव को जैसे ही मुखाग्नि दी वैसे ही कुलदीप सेंगर फूट-फूट कर रोने लगे और वहां मौजूद भीड़ से बोले मैं निर्दोष हूं और जिऊंगा तुम्हारे लिए मरूंगा तुम्हारे लिए। बोले खुद से न्याय करना अपराध है, अब न्याय पालिका पर सब छोड़ दिया है। मांखी गांव निवासी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मंझले भाई मनोज सिंह सेंगर को शनिवार की रात को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
कुलदीप सेंगर
- फोटो : amar ujala
मौत की खबर की सूचना रविवार को गांव पहुंची तो समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। शव का अंतिम संस्कार करने के लिए दुष्कर्म के आरोपी विधायक के वकील ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर पैरोल मांगी। जिस पर रविवार को चौबीस घंटे तक की पैरोल मिलने पर तिहाड़ जेल में बंद कुलदीप सिंह सेंगर व छोटे भाई अतुल सिंह को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार के लिए परियर घाट लाया गया और अंतिम दर्शन कर रीति-रिवाज के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर
- फोटो : amar ujala
सांसद व विधायक हुए शामिल
परियर घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जन प्रतिनिधियों में सांसद साक्षी महाराज, सफीपुर विधायक बम्बा लाल दिवाकर, सदर विधायक पंकज गुप्त, ब्लाक प्रमुख अरूण कुमार सिंह, पुरवा विधायक अनिल सिंह, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आरोपित विधायक के पैतृक घर से सुबह शव यात्रा परियर घाट के लिए निकाली गई। मांखी गांव से लेकर परियर घाट तक प्रशासनिक कर्मी व भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही।
परियर घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जन प्रतिनिधियों में सांसद साक्षी महाराज, सफीपुर विधायक बम्बा लाल दिवाकर, सदर विधायक पंकज गुप्त, ब्लाक प्रमुख अरूण कुमार सिंह, पुरवा विधायक अनिल सिंह, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आरोपित विधायक के पैतृक घर से सुबह शव यात्रा परियर घाट के लिए निकाली गई। मांखी गांव से लेकर परियर घाट तक प्रशासनिक कर्मी व भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही।