{"_id":"606cc88a8ebc3e8ca62a43af","slug":"mukhtar-convoy-increased-after-the-cattle-stopped-near-the-satti-police-station-in-kanpur-dehat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : सट्टी थाने के पास मवेशियों ने रोका मुख्तार का काफिला तो बढ़ गई दिलों की धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : सट्टी थाने के पास मवेशियों ने रोका मुख्तार का काफिला तो बढ़ गई दिलों की धड़कन
Wed, 07 Apr 2021 10:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
सट्टी थाने से मुख्तार को लेकर निकलता यूपी पुलिस का काफिल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफिया मुख्तार अंसारी को बांदा जेल ले जाते समय रात करीब सवा बजे कानपुर देहात में भोगनीपुर के थाना सट्टी के पास अन्ना मवेशियों ने पुलिस के काफिले को रोक दिया। काफिला करीब तीन मिनट रुका रहा। इससे वहां हड़कंप की स्थिति रही। मवेशियों की संख्या अधिक देखते हुए 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से वाहनों को धीरे-धीरे गुजारा।
मूसानगर से गुजरती गाड़ियां
- फोटो : amar ujala
पुलिस का काफिला रात करीब एक बजे सिकंदरा कस्बे के सूर्या ढाबे से होते हुए गुजरा। माफिया मुख्तार को लेकर जा रही एंबुलेंस के चारों ओर बड़ी संख्या में पुलिस की गाड़ियां थीं। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देख कस्बे में तैनात पुलिस ने उन्हें डांटकर भगा दिया।
इसी एंबुलेंस में है मुख्तार
- फोटो : amar ujala
बांदा जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की आमद को लेकर बांदा जेल के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जेल के बाहर चारों तरफ स्थित इलाके पर पुलिस का सख्त पहरा है। सड़क किनारे पहले गेट से लेकर जेल के मुख्य गेट तक त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग की गई है।
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की आमद को लेकर बांदा जेल के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जेल के बाहर चारों तरफ स्थित इलाके पर पुलिस का सख्त पहरा है। सड़क किनारे पहले गेट से लेकर जेल के मुख्य गेट तक त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात
- फोटो : ani
रास्ते के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। जेल के मुख्य गेट के बाहर स्थित पुलिस चौकी में एक दरोगा और दस कांस्टेबल अतिरिक्त तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
इटावा से गुजरता मुख्तार को लेकर जाती यूपी पुलिस का काफिला
- फोटो : amar ujala
यहां एक दरोगा और चार सिपाही पहले से ही नियुक्त हैं। एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि जेल की बाउंड्री में लगातार पिकेट ड्यूटी और गश्त होगी। इसमें एक प्लाटून पीएसी (25 जवान) तैनात की गई है।