समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह को देश के दिग्गज राजनेताओं में से एक गिना जाता था।
Mulayam Singh Yadav Death News: 'धरतीपुत्र' ने रोकी थी मोदी की सुनामी, मुलायम ने दर्ज की थी लगातार चौथी जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा कार्यकर्ता इस बार सबसे बड़ी जीत होने की उम्मीद लगाए थे। कारण था बसपा से गठबंधन। 24 साल बाद माया और मुलायम एक मंच पर आए थे। 19 अप्रैल को ऐतिहासिक रैली हुई थी। जीत का अंतर कम होने से सपाई थोड़े मायूस हैं लेकिन बदायूं में धर्मेन्द्र यादव, फिरोजाबाद में अक्षय यादव और कन्नौज में डिंपल यादव की हार को देखते हुए मुलायम की जीत को बड़ा माना जा रहा है।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का वर्ष 1996 से कब्जा चला आ रहा है। वर्ष 1996 में पहली बार मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने चुनाव लड़ा और 52 हजार वोट से जीत हासिल की। इसके बाद उनकी जीत का आंकड़ा बढ़ता चला गया।
वर्ष 2019 के चुनाव में जीत के आंकड़े में गिरावट आई है। सपा-बसपा के बीच गठबंधन होने से पार्टी नेता और कार्यकर्ता सपा संरक्षक की जीत पांच लाख वोटों के आसपास होने का दावा कर रहे थे। खुद मंच से पार्टी नेताओं ने एलान किया था कि मुलायम सिंह को यहां से ऐतिहासिक जीत मिलेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
कब कितने वोट से जीते मुलायम....
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे
सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव - 524926
भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य - 430537
जीत का अंतर - 94389
लोकसभा चुनाव वर्ष 2014
सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव - 595455
भाजपा प्रत्याशी शत्रुघन सिंह चौहान - 231117
जीत का अंतर - 364338