{"_id":"634420bd3d3e964f4823ce9f","slug":"mulayam-singh-yadav-sp-founder-ka-nidhan-body-of-sp-patron-neta-ji-mulayam-singh-yadav-reached-saifai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर पहुंचे 'सैफई के लाल': भीगीं पलकों और रुंधे गले से लोगों ने किया नमन, देखें भावुक करने वालीं तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पहुंचे 'सैफई के लाल': भीगीं पलकों और रुंधे गले से लोगों ने किया नमन, देखें भावुक करने वालीं तस्वीरें
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर मिलते ही उनका पैतृक गांव सैफई शोक में डूब गया। घर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण और सपा समर्थक पहुंचने लगे। नेताजी का पार्थिव शरीर शाम 5:23 बजे सैफई लाया गया। जिस एंबुलेंस से उनके पार्थिव शरीर को सैफई लाया गया उसके पहुंचते ही लोग नेता जी के अंतिम दर्शन के लिए लोग दौड़ पड़े। जिसे जहां जगह मिले वह वहां से खड़े होकर अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सैफई पहुंचकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
2 of 7
पार्थिव शरीर एंबुलेंस से लाया गया सैफई
- फोटो : अमर उजाला
सैफई के लाल यानी मुलायम सिंह यादव का शव गांव में पहुंचते ही 'नेताजी अमर रहें', 'जब तक सूरज चांद रहेगा नेताजी का नाम रहेगा' के नारे गूंज उठे।
3 of 7
सैफई पहुंचा 'नेता जी' का पार्थिव शरीर
- फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे नेताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए नेताजी का शव उनके सैफई आवास पर रखा जाएगा। मंगलवार को सैफई पंडाल में अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सैफई पहुंचा 'नेता जी' का पार्थिव शरीर
- फोटो : एएनआई
बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
5 of 7
'नेता जी' के अंतिम दर्शन को उमड़ा हुजूम
- फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक सैफई में नेताओं और समर्थकों की बनी रही आवाजाही
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके पैतृक गांव सैफई में श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य नेताओं, पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।