{"_id":"6344197939fa524fd4627ba9","slug":"mulayam-singh-yadav-the-dacoits-were-eliminated-from-the-ravines-of-chambal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Yadav: चंबल के बीहड़ों से डकैतों का कराया था सफाया, पढ़िए डकैतों से जुड़ें नेताजी के खास किस्से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Yadav: चंबल के बीहड़ों से डकैतों का कराया था सफाया, पढ़िए डकैतों से जुड़ें नेताजी के खास किस्से
इटावा जिले में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजने वाले चंबल के बीहड़ी क्षेत्र से खूंखार डकैतों का सफाया भी मुलायम की अहम उपलब्धि रहा है। कई दशकों तक बागियों की शरणस्थली रहे बीहड़ में 2003 से 2007 तक नया सवेरा हुआ।
चंबल के बीहड़ों में सुल्ताना डाकू, बाबा मुस्तकीम, मलखान सिंह, तहसीलदार सिंह, फूलन देवी, राम आसरे तिवारी उर्फ फक्कड़, निर्भय गुर्जर जैसे दस्युओं का आतंक रहा। सलीम गुर्जर, रज्जन गुर्जर, जगजीवन परिहार, अरविंद गुर्जर, रामवीर गुर्जर, कुसमा नाइन, मुन्नी पांडे, शीला इंदौरी, सरला जाटव की दशकों तक बादशाहत रही।
इटावा, औरैया, भिंड व मुरैना के सघन जंगलों में रहने वाले डकैतों ने उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, राजस्थान, मुंबई और ग्वालियर आदि स्थानों पर अपहरण का ऐसा काला धंधा स्थापित कर लिया था कि शाम होते ही लोगों में दहशत छा जाती थी। बच्चे घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते थे।
2 of 7
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
डकैतों के खौफ के कारण चकरनगर क्षेत्र का विकास भी ठप हो गया था। खेती किसानी भी प्रभावित थी। आएदिन लूटपाट और पुलिस मुठभेड़ की घटनाएं आम हो गईं थी। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह यादव ने चकरनगर क्षेत्र का भ्रमण किया।
3 of 7
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
भरोसा दिया कि सरकार बनते ही बीहड़ों में डकैतों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा। उसी वर्ष मुलायम सिंह ने तत्कालीन एसएसपी अखिलेश मल्होत्रा को सख्त अभियान चलाने के आदेश दिए। जब कोई प्रभावी कार्रवाई होती नहीं दिखी तो सीएम ने एसएसपी दलजीत सिंह चौधरी को इटावा भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
दलजीत सिंह ने मध्यप्रदेश की भिंड पुलिस से तालमेल रखकर मुठभेड़ों में कई डकैत मार गिराए। वर्ष 2007 तक सभी खूंखार डाकू या तो मारे जा चुके थे या समर्पण करने को मजबूर हुए। इसके बाद यमुना व चंबल नदियों पर पक्के पुल और सड़कें बनवाईं।
विज्ञापन
5 of 7
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
सहसों क्षेत्र में चंबल नदी पर पुल निर्माण के लिए मुलायम सरकार ने ही न सिर्फ बजट मुहैया कराया, बल्कि छह महीने में पुल भी बनकर तैयार हो गया था। मुलायम ने बीहड़ी क्षेत्र के युवाओं को भी राजनीति से जोड़ा। यमुना और चंबल नदियों पर पुल और क्षेत्र में सड़कें बनने से युवाओं को मुख्य धारा से जुड़ने का अवसर मिला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।