फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेबिट कार्ड से करते हाें लेनदेन ताे जरूर पढ़ें अारबीअाई का ये नया संदेश

Thu, 23 Feb 2017 10:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
new message of rbi for public
डेबिट कार्ड पेमेंट
अगर अाप भी डेबिट कार्ड से लेनदेन करते हैं ताे यह खबर अापके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने डेबिट कार्ड से लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के मसौदा पत्र पर संदेश जारी किया है।

 

 

new message of rbi for public
डेबिट कार्ड पेमेंट
दरअसल नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार का प्रयास है कि देश में ज्यादा से ज्यादा कैशलेस ट्रांजेक्शन हो। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक डेबिट कार्ड से होने वाले लेनदेन पर कारोबारियों को राहत देने पर विचार कर रहा है।


 
new message of rbi for public
अारबीअाई
रिजर्व बैंक का मानना है कि छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन में तेजी आई है। इसे ध्यान में रखते हुए व्यापारियों के व्यापक क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए डेबिट कार्ड से लेनदेन पर एमडीआर संरचना को युक्ति संगत बनाया जाना है। इसके लिए मसौदा पत्र तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
new message of rbi for public
भारतीय मुद्राएं
अब अारबीअाई चाहता है कि यदि कोई भी व्यक्ति डेबिट कार्ड से होने वाले लेनदेन से संबंधित कोई सुझाव, टिप्पणी या प्रतिक्रिया देना चाहता है तो वह रिजर्व बैंक को ईमेल या डाक के जरिये 28 फरवरी तक भेज सकता है। अाप इस पते पर सुझाव भेज सकते हैं। डाक से- मुख्य महाप्रबंधक, भुगतान व निपटान प्रणाली विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, केंद्रीय कार्यालय भवन, 14वीं मंजिल, शहीद भगत सिंह रोड, मुंबई 400001। ईमेल से- mdrfeedback@rbi.org.in (एमडीआर फीडबैक ऐट आरबीआई डॉट ओआरजी डॉट इन)

 
विज्ञापन
new message of rbi for public
गवर्नर उर्जित पटेल
मसौदा पत्र में ये हैं प्रस्ताव  
एक अप्रैल से डिजिटल भुगतान पर कारोबारी दर शुल्क में कटौती कर आधे से भी कम करने व सालाना 20 लाख तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों, यूटिलिटी, बीमा, म्यूचुअल फंड, शिक्षण संस्थानों तथा सरकारी अस्पतालों जैसे प्रतिष्ठानों के लिए एमडीआर शुल्क प्रति ट्रांजेक्शन का .40 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed