{"_id":"5cf14774bdec22071b38b40e","slug":"one-mp-in-team-modi-from-12-lok-sabha-seats-of-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी की इन लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लेकिन टीम मोदी में सिर्फ एक की एंट्री, वजह कहीं ये तो नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की इन लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लेकिन टीम मोदी में सिर्फ एक की एंट्री, वजह कहीं ये तो नहीं
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 01 Jun 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश की उन्नाव, फतेहपुर, कन्नौज, हरदाेई, मिश्रिख, चित्रकूट बांदा, जालौन, हमीरपुर, अकबरपुर, कानपुर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद लोकसभा सीटों पर मोदी सेना के रणबांकुरों ने कांग्रेस और सपा बसपा गठबंधन को करारी मात दी। कई सीटों पर तो भाजपा प्रत्याशियों की रिकॉर्ड जीत हुई। भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने 400956 वोटों से जीत हासिल कर भाजपा ने अपने गढ़े नारे ‘मोदी है तो मुमकिन है’ को सच साबित कर दिया लेकिन टीम मोदी में यूपी की इन 12 सीटों में से सिर्फ एक सीट के सांसद की एंट्री हुई।
Trending Videos
भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल
- फोटो : अमर उजाला
बांदा में 17वीं लोकसभा में बांदा-चित्रकूट की नुमाइंदगी दोनों जिलों के मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा को सौंप दी है। लगातार दूसरी बार भाजपा ने इस सीट पर विजय हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने 4,77,926 वोट (47 फीसदी) हासिल किए हैं। यह अब तक सबसे बड़ा रिकार्ड है। हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश रावत, ऊषा वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश ने गठबंधन प्रत्याशी पूर्व सांसद सपा नेता ऊषा वर्मा को 1, 32,891 वोटों से हराया है। दूसरी ओर मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा नेता नीलू सत्यार्थी को 100924 वोटों से पराजित कर दिया। जालौन में 2014 की तरह 2019 में भी मोदी लहर नजर आई थी। जिसने भाजपा को 2014 की तुलना में अधिक वोट भी दिलाए।
भाजपा सांसद भानु प्रताप वर्मा बीच में
- फोटो : अमर उजाला
यह बात और है कि 17 वीं लोकसभा के चुनाव में अधिक वोट पाने के बाद भी भाजपा की जीत का अंतर कम हुआ है। राजनैतिक पंडितों की माने तों सपा बसपा के गठबंधन के चलते हुए भाजपा की जीत का अंतर घटा है। मोदी की आंधी में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत की फर्रुखाबाद सीट से यह ऐतिहासिक जीत है। इस लोकसभा क्षेत्र से कोई भी प्रत्याशी अब तक दो लाख से ज्यादा मतों से नहीं जीता है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पूर्व सांसद दयाराम शाक्य का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था। इसे मोदी लहर कहें या सुनामी भाजपा को 2014 के मुकाबले में और बेहतर जनमत मिला है। इसी का नतीजा है कि भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल की है। कानपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल और भाजपा के सत्यदेव पचौरी में शुरुआत से ही कांटे की टक्कर रही है।

कमेंट
कमेंट X