{"_id":"5cefcfa6bdec22078e0ac736","slug":"samajwadi-party-workers-beating-villagers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह को वोट न देने पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया था पूरा गांव, अब एससी-एसटी आयोग ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह को वोट न देने पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया था पूरा गांव, अब एससी-एसटी आयोग ने लिया संज्ञान
Fri, 31 May 2019 06:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 31 May 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 में मुलायम सिंह यादव को वोट न देने पर अनुसूचित जाति के लोगों को उनके गांव में कुछ लोगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा था। मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले को एससी-एसटी आयोग ने भी संज्ञान में लिया है।
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
ग्राम पंचायत उनवा संतोषपुर के मजरा उनवा के ज्यादातर लोगों ने भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह शाक्य को वोट दिया था। इससे गठबंधन प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव उनवा का बूथ 225 वोट से हार गए थे। इस बात से सपा समर्थक यादव बिरादरी के लोग अनुसूचित जाति के लोगों से खफा थे।
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
इसी रंजिश में ट्यूबवेल में पानी पीने के दौरान सोमवार को उनवा के प्रेम सिंह कठेरिया और एक बालक के साथ मारपीट की गई। मंगलवार सुबह ट्यूबवेल के पास खेत में भूसा उठाने गए उनवा निवासी बीएसएफ जवान रिंकू पुत्र रामनरेश पर सपा समर्थकों ने हमला बोल दिया। मारपीट में प्रेम सिंह, उनकी पत्नी सीता देवी, गुलाब सिंह, बीनू देवी, शशि घायल हो गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव, मायावती, मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार देर रात नगला मान्धाता निवासी नत्थू सिंह पुत्र कालीचरण, उदयवीर सिंह पुत्र नत्थू सिंह, बृजेश उर्फ बउवा पुत्र नत्थू सिंह और नगला दलजीत निवासी राजेश पुत्र ध्यान सिंह, गोविंद पुत्र ध्यान सिंह, अंशुल पुत्र गोविंद के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 और अनुसूचित जाति उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हवाई फायरिंग से गांव में दहशत घरों से निकल आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
उनवा संतोषपुरा के मजरा उनवा के लोगों को लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करना भारी पड़ गया। तभी से मान्धाता मजरे के यादव बिरादरी के लोग उनवा के लोगों से रंजिश मानने लगे और मंगलवार को उन पर हमला कर दिया था।