सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सांसद तो बन गए साक्षी महाराज, फिर भी वो हासिल न हुआ जिसकी सबको उम्मीद थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 31 May 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
unnao mp sakshi maharaj story
साक्षी महाराज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव से पहले टिकट कटने को लेकर मची खींचतान के बीच साक्षी महाराज ने पार्टी को पत्र लिखकर परिणाम भुगतने की बात कही थी। बड़ी बात ये रही कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताकर टिकट दिया तो साक्षी महाराज द्वारा दिया गया जीत का आश्वासन सही साबित हुआ। साक्षी महाराज ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को पत्र लिखकर कहा था कि अगर उन्हें 2019 के चुनाव में टिकट नहीं दिया गया तो पार्टी को हार के रूप में परिणाम भुगतना पड़ेगा। साथ ही कहा था कि अगर इस बार भी मुझे टिकट दिया गया तो मैं चार से पांच लाख वोटों से जीत दर्ज करूंगा।



Trending Videos
unnao mp sakshi maharaj story
साक्षी महाराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की दूसरे सबसे बड़े संसदीय क्षेत्र उन्नाव में चार लाख के अधिक के अंतर से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज की जीत के बाद जिले के लोगों को केंद्र सरकार में सहभागिता की बंधी उम्मीद एकबार फिर टूट गई। 35 साल से जिले की केंद्र में सहभागिता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
unnao mp sakshi maharaj story
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
उन्नाव जिले से अब तक केवल एक सांसद को ही केंद्र सरकार में स्थान मिल पाया। पूर्व सांसद स्व. जियाउर रहमान अंसारी जिले के पहले और आखिरी सांसद हुए जिन्हें पूर्व प्रधामंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने अपने मंत्रिमंडल में स्थान दिया था। जियाउर रहमान अंसारी जिले से तीन बार सांसद चुने गए। 1971 में केंद्र सरकार में उद्योग उपराज्यमंत्री बनाए गए थे।

 
unnao mp sakshi maharaj story
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
जिले में औद्योगिक क्षेत्र के विकास का श्रेय जियाउर रहमान अंसारी को ही जाता है। 18 नवंबर 1973 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दही-चौकी औद्योगिक क्षेत्र में कई स्टील फैक्ट्रियों की आधारशिला रखी थी। इसके बाद 1984 में जियाउर रहमान अंसारी केंद्र सरकार में पर्यावरण राज्यमंत्री बनाए गए थे।

 
विज्ञापन
unnao mp sakshi maharaj story
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
2019 के लोकसभा चुनाव में उन्नाव के सांसद साक्षी महारहाज को लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। उन्होंने चार लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल कर रिकॉर्ड तोड़ा। इसके बाद से 35 साल बाद एकबार फिर जिले के लोगों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्नाव को भी स्थान मिलने की उम्मीद नजर आई थी लेकिन इस बार भी लोगों की आस टूट गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed