प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो लाख रुपये में दो कमरों के फ्लैट के लिए बुधवार से आवेदन शुरू होंगे। फार्म कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) से जुड़ी बैंकों की निर्धारित शाखाओं से निशुल्क मिलेंगे। फार्म केडीए में बनी एकल विंडो के जरिए 10 नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे।
{"_id":"59ef53f34f1c1bc8678b76ac","slug":"pradhan-mantri-awas-yojana-buy-only-2-lakhs-your-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 बैंकों से लें 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के फॉर्म, केवल 2 लाख में खरीदें ‘अपना घर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन 5 बैंकों से लें 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के फॉर्म, केवल 2 लाख में खरीदें ‘अपना घर’
आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 26 Oct 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमो पिक
योजना के फ्लैट लेने के लिए कानपुर शहर में 46 हजार लोगों ने आवेदन किए हैं। एक फ्लैट की लागत साढ़े चार लाख रुपये आ रही है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ढाई लाख रुपये की सब्सिडी देंगी। आवेदकों को दो लाख रुपये देने पड़ेंगे। लोन भी ले सकते हैं। 46 हजार आवेदकों के बीच केडीए डिमांड सर्वे करा रहा है। सर्वे में दो लाख रुपये देकर फ्लैट लेने वालों की संख्या जानी जाएगी। इस योजना में आवेदन न कर पाने वाले भी अब आवेदन कर सकेंगे।
डेमो पिक
पहले सर्वे की शुरुआत मंगलवार से होनी थी। सभी बैंक की शाखाओं से सर्वे के आवेदन फार्म मिलने थे। बैंकों की शाखाओं में एक साथ आवेदन फार्म उपलब्ध न हो पाने के कारण बुधवार से सर्वे की शुरुआत होगी। केडीए वीसी के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि बुधवार से निर्धारित बैंकों की शाखाओं से आवेदन फार्म निशुल्क लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर की इन बैंक शाखाओं में मिलेंगे आवेदन फार्म
एचडीएफसी बैंक (केडीए परिसर)
एक्सिस बैंक (सिविल लाइंस)
आईसीआईसीआई बैंक (माल रोड)
बैंक ऑफ बड़ौदा (गुमटी नंबर-5)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (मोतीझील)
एचडीएफसी बैंक (केडीए परिसर)
एक्सिस बैंक (सिविल लाइंस)
आईसीआईसीआई बैंक (माल रोड)
बैंक ऑफ बड़ौदा (गुमटी नंबर-5)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (मोतीझील)
विज्ञापन
डेमो पिक
पति-पत्नी के नाम न हो मकान
योजना में तीन लाख रुपये तक सालाना आय और ऐसे लोग आवेदन कर सकेंगे, जिनका देश के किसी हिस्से में मकान न हो। पति या पत्नी, किसी के भी नाम मकान होने पर आवेदन नहीं किया जा सकेगा। माता-पिता के नाम मकान होने की स्थिति में परिवार के विवाहित बेटे आवेदन कर सकेंगे।
योजना में तीन लाख रुपये तक सालाना आय और ऐसे लोग आवेदन कर सकेंगे, जिनका देश के किसी हिस्से में मकान न हो। पति या पत्नी, किसी के भी नाम मकान होने पर आवेदन नहीं किया जा सकेगा। माता-पिता के नाम मकान होने की स्थिति में परिवार के विवाहित बेटे आवेदन कर सकेंगे।