{"_id":"58e5194d4f1c1bdc315b5e1c","slug":"ram-navmi-shobha-yatra-with-weapons-at-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां हॉकी-तलवार और स्टेनगन के साथ निकली रामनवमी शोभायात्रा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां हॉकी-तलवार और स्टेनगन के साथ निकली रामनवमी शोभायात्रा, देखें तस्वीरें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में रामनवमी पर निकली शोभा यात्रा
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर जिले में रामनवमी के मौके पर ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
कानपुर में रामनवमी के मौके पर हथियारों के साथ निकली शोभा यात्रा
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
यहां मसवानपुर और रावतपुर इलाके में बुधवार को राम नवमी के मौके पर यह शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जबरदस्त भीड़ जुटी। रावतपुर गांव में मौजूद रामलला मंदिर परिसर से लाखों लोग एक जुलुस के रूप निकले। शोभायात्रा में शामिल लोग हॉकी, लाठी, डंडे, फरसे और तलवार और स्टेनगन से लैस दिखे। केवल यही नहीं यात्रा के दौरान कई लोग स्टंट भी करते दिखाई दिए।
कानपुर में रामनवमी शोभा यात्रा पर दिखे विशाल ध्वज
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
इस दौरान किसी ने मुंह में पेट्रोल भरकर आग लगाकर स्टंट दिखाया, तो किसी ने 40 फीट लंबे ध्वज को हवा में लहराकर करतब दिखाए। कानपुर के कल्याणपुर थाना अंतर्गत बुधवार को रामभक्तों का जोश देखने लायक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में रामनवमी के मौके पर निकली सुंदर झांकियां
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
मसवानपुर हो या रावतपुर का इलाका हर तरफ बस राम भक्त ही नजर आ रहे थे। शोभायात्रा में सभी भगवान की झाकियां थी। रामनवमी के अवसर पर निकली इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
कानपुर में रामनवमी के मौके पर राम मंदिर की मॉडल पहली बार
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
झाकियों में इस बार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा राम मंदिर। राम नवमी के मौके पर ऐसा पहली बार हुआ है जब राम मंदिर का मॉडल तैयार कर उसे झांकी में शामिल किया गया हो।