{"_id":"5db73b218ebc3e93c418d076","slug":"rape-accused-mla-kuldeep-sengar-attends-brother-s-funeral-in-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई की चिता को आग लगते ही साक्षी महाराज के कंधे पर सिर रख फूट-फूटकर रोए कुलदीप सेंगर, फिर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की चिता को आग लगते ही साक्षी महाराज के कंधे पर सिर रख फूट-फूटकर रोए कुलदीप सेंगर, फिर कही ये बात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 29 Oct 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
भाई की चिता को आग लगते ही फूट फूट कर रोए कुलदीप
- फोटो : amar ujala
बहुचर्चित उन्नाव रेप कांड के आरोपित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई मनोज सिंह सेंगर का सोमवार को गंगा परियर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। विधायक कुलदीप व उनके भाई अतुल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भाजपा सांसद साक्षी महाराज भी पहुंचे थे। जैसे ही छोटे भाई अतुल सेंगर ने मनोज सेंगर की चिता को मुखाग्नि दी वैसे ही कुलदीप फूट-फूटकर रोने लगे इस दौरान साक्षी महाराज उन्हें ढांढस बंधाते हुए नजर आए।
Trending Videos
भाई की चिता को आग लगते ही फूट फूट कर रोए कुलदीप
- फोटो : amar ujala
उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के छोटे भाई मनोज की हार्ट अटैक से रविवार को मौत हो गई थी। मनोज सेंगर के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पुलिस कड़ी सुरक्षा में विधायक कुलदीप सेंगर व उनके छोटे भाई अतुल सेंगर को तिहाड़ जेल से लेकर उन्नाव के परियर गंगा घाट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की चिता को आग लगते ही फूट फूट कर रोए कुलदीप
- फोटो : amar ujala
उन्नाव दुष्कर्म मामले में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मंझले भाई मनोज सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए जेल प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ आरोपित विधायक को परियर घाट लेकर पहुंचे। जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम पहले से ही विधायक के इंतजार रहा था।
भाई की चिता को आग लगते ही फूट फूट कर रोए कुलदीप
- फोटो : amar ujala
अतुल ने भाई मनोज के शव को मुखाग्नि दी। छोटे भाई अतुल सिंह ने मनोज सिंगर के शव को जैसे ही मुखाग्नि दी वैसे ही कुलदीप सेंगर फूट-फूट कर रोने लगे और वहां मौजूद भीड़ से बोले मैं निर्दोष हूं और जिऊंगा तुम्हारे लिए मरूंगा तुम्हारे लिए। बोले खुद से न्याय करना अपराध है, अब न्याय पालिका पर सब छोड़ दिया है। मांखी गांव निवासी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मंझले भाई मनोज सिंह सेंगर को शनिवार की रात को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर
- फोटो : amar ujala
रायबरेली हादसे में आया था मनोज का नाम
साल 2017 में एक युवती ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कुलदीप वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद हैं। मनोज सेंगर दिल्ली में रहकर कुलदीप सेंगर के मामलों को देख रहा था। रायबरेली में 28 जुलाई के दुर्घटना मामले में वह भी ओरोपी था। पिछले साल दोनों भाइयों के जेल जाने के बाद से वह ही परिवार की देख रेख कर रहा था। कुलदीप सेंगर को दुष्कर्म मामले में जेल भेजा गया, जबकि अतुल सेंगर को दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ हिरासत में मारपीट करने के आरोप में जेल भेजा गया।