फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

औरैया हादसा: हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने रुके थे, पल भर में मच गई चीख-पुकार, 26 की गई जान

Sat, 16 May 2020 11:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 May 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Auraiya UP road accident on Delhi Kolkata highway, 24 people died, auraiya news
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने को रुकी मजदूरों से भरी डीसीएम में चूना लदे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। एक-एक कर चूने में दबे शवों को निकाला गया। हादसे का मंजर देख हर कोई सहम गया। 22 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत होने के कारण 15 लोगों को सैफई रेफर किया गया है।

Auraiya UP road accident on Delhi Kolkata highway, 24 people died, auraiya news
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
यह घटना औरैया कोतवाली क्षेत्र के चिरूहुली के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। ट्रॉले में सभी प्रवासी मजदूर सवार थे। एक डीसीएम गाजियाबाद से 20 मजदूरों को लेकर मध्यप्रदेश के सागर जा रहा था। जबकि चूना लदा ट्रॉला राजस्थान से पश्चिम बंगाल के लिए चला था। इसमें करीब 70 मजदूर सवार थे।
 
Auraiya UP road accident on Delhi Kolkata highway, 24 people died, auraiya news
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मरने वालों में राहुल पुत्र विभूति निवासी गोपालपुर थाना पिंडा जोरा झारखंड, नंदकिशोर, कनी लाल पिंडा जोरा झारखंड, केदारी यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी बारा चट्टी बिहार, अर्जुन यादव, राजा गोस्वामी, मिलन निवासी पश्चिम बंगाल, गोवर्धन पुत्र गोरांगो, अजीत पुत्र अमित निवासी पशिम बंगाल, चंदन राजभर, नकुल महतो, सत्येंद्र निवासी बिहार, गनेश निवासी पुरुलिया पश्चिम बंगाल, उत्तम, सुधीर निवासी गोपालपुर, डॉक्टर मेहती, मुकेश, सोमनाथ गोस्वामी आदि शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Auraiya UP road accident on Delhi Kolkata highway, 24 people died, auraiya news
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर और आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
Auraiya UP road accident on Delhi Kolkata highway, 24 people died, auraiya news
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
औरैया की मुख्य चिकित्साधिकारी अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 24 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। फिलहाल 22 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 15 लोगों को जो गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें सैफई पीजीआई में रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में एडीजी जय नारायण सिंह घायलों से हालचाल लेने पहुंचे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed