{"_id":"6a167083b0d63795530715fa","slug":"sleeper-bus-overturns-after-hitting-divider-seven-passengers-including-sub-inspector-dead-in-unnao-2026-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में दरोगा समेत सात की मौत: 'हम तो सो गए थे, आंख खुली तो अस्पताल में थे'; एक की झपकी और बिखर गए सारे सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दरोगा समेत सात की मौत: 'हम तो सो गए थे, आंख खुली तो अस्पताल में थे'; एक की झपकी और बिखर गए सारे सपने
Wed, 27 May 2026 10:23 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 27 May 2026 10:23 AM IST
सार
यूपी के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक दरोगा और बंदी समेत सात यात्रियों की मौत हो गई। स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद बस 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
unnao road accident
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के पांच बजे तेज रफ्तार स्लीपर बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में बिहार के एक दरोगा व एक बंदी सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि 25 यात्री घायल हो गए। हादसा औरास थाना क्षेत्र के नीभाखेड़ा गांव के पास हुआ। इसकी वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
औरास के नीभाखेड़ा गांव के पास चालक दीपक को झपकी आने से 120 की रफ्तार में जा रही बस का दाहिना पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे बस बायीं ओर पलटकर करीब 100 मीटर घिसटने के बाद अंडरपास के ऊपर बनी सेफ्टी वॉल से टकरा गई।
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
यात्री एक-दूसरे पर गिरने लगे। खिड़की के पास बैठे कुछ यात्री करीब 40 फीट नीचे जा गिरे। मौके पर चीखपुकार मच गई। एक्सप्रेसवे से जा रहे दूसरे वाहन सवार लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पुलिस पहुंची और 30 यात्रियों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने छह यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। 24 यात्रियों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां एक महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस... यूपीडा सीएचसी में भी नहीं था पर्याप्त स्टाफ
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के कर्मी पहुंचे। करीब 20 एंबुलेंसों से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां भी पर्याप्त स्टाफ न होने से घायल तड़पते रहे। मरीजों के सीएचसी पहुंचने के करीब एक घंटे बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप तिवारी, फार्मासिस्ट संजेश गुप्ता और विपिन कुमार अस्पताल पहुंचे। इस दौरान यात्री दर्द से परेशान रहे।

पहले चालक को भी आई थी झपकी, टकराने से बची थी बस
यात्री बृजेश कुमार और विनय यादव ने बताया बस को पहले आगरा निवासी विनय शर्मा चला रहा था। घटना से करीब आधा घंटे पहले रास्ते में उसको झपकी आने से बस कार से टकराने से बची थी। यह देख दूसरा चालक दीपक खुद बस चलाने लगा। उसके कुछ देर बाद ही यह घटना हो गई।