फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएस सुरेंद्र के ससुर बोले- समय आने दें सब सच बताऊंगा, भाई ने इस बात पर साधी चुप्पी

Sat, 08 Sep 2018 05:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Sep 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
statement of sp Surendra Das's father in law about incident
आईपीएस सुरेंद्र के ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
सब कुछ गलत है, अभी उनकी (आईपीएस सुरेंद्र) हालत बहुत क्रिटिकल है। समय आने दें, सब सच्चाई बता दूंगा। मेरी बेटी पूरी तरह से टूट गई है, अभी केवल उनके ठीक होने की दुआ करिए। यह बात आईपीएस सुरेंद्र सिंह के ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कही। उन्होंने पति-पत्नी के बीच विवाद न होने की बात कही। अगर पति पत्नी में विवाद नहीं था तो सुरेंद्र ने जहर क्यों खाया? इस पर डॉ. रावेंद्र चुप्पी साध गए। बोले, कि सही समय पर सबकुछ बता देंगे।


 
statement of sp Surendra Das's father in law about incident
आईपीएस सुरेंद्र के ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
डॉ. रावेंद्र बोले कि बेटी के घर में आराम करने, दोनों के बीच विवाद होने, नॉनवेज खाने जैसी अफवाएं फैलाई जा रहीं हैं। सच तो यह है कि जब से सुरेंद्र यहां एडमिट हैं, तब से बेटी यहां से हिली नहीं है। पूरा परिवार यहीं पर डटा है। उन्होंने बताया कि बेटी और दामाद दोनों फिल्म देखने गए थे, उसके बाद घर भी आना चाहते थे, लेकिन मैंने ही मना कर दिया। दामाद एसपी है तो कई लोग काम के चक्कर में घर के बाहर आ जाते हैं। डॉ. रावेंद्र बोले मेरी बेटी ने उसे ट्रीटमेंट दिया, उल्टियां करवाई। उसके बाद उर्सला पहुंचने पर मुझे जानकारी मिली। वहां से फार्च्यून अस्पताल लेकर आए, जहां से जवाब मिलने पर रीजेंसी में भर्ती कराया। 

 
statement of sp Surendra Das's father in law about incident
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
मुझे नहीं पता, भाई ने जहर क्यों खाया
मेरा भाई बहुत गंभीर है, प्लीज अभी कुछ भी न पूछें, वह ठीक हो जाएंगे तो सच्चाई अपने आप सबके सामने आ जाएगी। यह बात सुरेंद्र कुमार दास के भाई नरेंद्र कुमार दास ने कही। उन्होंने कहा कि भाई ने जहर क्यों खाया, उस रात क्या विवाद हुआ इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। भाई से कब से बात नहीं हुई, दोनों के बीच विवाद था, जैसे सवालों पर वह चुप्पी साधे रहे। बोले, भाई के ठीक होने के बाद ही कुछ बोलूंगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
statement of sp Surendra Das's father in law about incident
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
घर पर सन्नाटा
ईएसआई के सरकारी परिसर में निवास करने वाले डॉ. रावेंद्र सिंह के घर पर भी सन्नाटा है। वहां पहुंचने पर रायबरेली से रिश्तेदारी में आए लड़के ने घर पर किसी के न होेने की जानकारी दी। पूछने पर बोला, मुझे किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए मना किया गया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed