{"_id":"5b926595867a557f6661eefc","slug":"sp-surendra-das-commits-suicide-admit-in-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"''एसपी बनने के बाद एक बार बात की- यह कहते फफक पड़ी मां'', 'झगड़ा वेज-नॉनवेज का', ये भी आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
''एसपी बनने के बाद एक बार बात की- यह कहते फफक पड़ी मां'', 'झगड़ा वेज-नॉनवेज का', ये भी आया सामने
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Sep 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरी करीब 40 दिनों से बेटे सुरेंद्र से बात नहीं हुई। यहां एसपी पूर्वी बनने के बाद सुरेंद्र ने हमसे एक बार मोबाइल पर बात की। सुरेंद्र शादी के बाद से परिवार के लोगों से बहुत कम बात करता है। पुलिस अफसरों से यह कहते हुए सुरेंद्र कुमार की मां इंदू फफक पड़ीं। रीजेंसी अस्पताल में एसएसपी अनंत कुमार तिवारी ने इंदू से बातचीत की। एसएसपी के मुताबिक उनकी मां का कहना है कि बड़े अरमानों से बेटे सुरेंद्र को पढ़ाया। बीटेक (इलेक्ट्रिकल) की पढ़ाई कराई। सुरेंद्र के आईपीएस बनने के बाद उससे बहुत अपेक्षाए थीं। आईपीएस बनने के बाद सुरेंद्र उनसे और परिवार के अन्य लोगों से मोबाइल पर बातचीत करता था। घर भी आता-जाता था लेकिन सुरेंद्र ने शादी के कुछ दिनों बाद से उनसेऔर परिवार के अन्य लोगों से बातचीत कम कर दी थी।
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
मां ने बताया कि अंबेडकर नगर के सीओ पद से तबादला होने और 8 अगस्त को कानपुर में एसपी बनने के बाद सुरेंद्र ने एक बार मोबाइल पर उनसे बात की। उनके और परिवार के लोगों के हालचाल पूछे थे। इसके बाद से सुरेंद्र ने उनसे बात नहीं की। सुरेंद्र को क्या परेशानी थी, बहू से क्या विवाद था, कभी सुरेंद्र ने इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया। यह कहते हुए आईपीएस की मां की आंखें छलक आई। बोली, कोई भी दिक्कत थी, वो बताता तो। हमसे बात करता, तो वह परेशानी कम करने का प्रयास करतीं। उसे समझातीं तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती। एसएसपी के मुताबिक सुरेंद्र की मां ने सुरेंद्र की पत्नी डॉ. रवीना या किसी और पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
एसपी सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खाया, मंगलवार को हुआ था विवाद, अभी तक सामने आईं ये बातें
एसपी सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खाया, मंगलवार को हुआ था विवाद, अभी तक सामने आईं ये बातें
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खा लिया
वेज और नॉनवेज को लेकर भी झगड़ा
पुलिस की जांच में सुरेंद्र कुमार और उनकी पत्नी डॉ. रवीना में विवाद की एक और वजह सामने आई है। एसएसपी ने बताया कि सुरेंद्र कुमार शाकाहारी हैं और उनकी पत्नी मांसाहारी। सुरेंद्र के आवास पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला है कि जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल के कपड़े बाजार से लेकर आने को लेकर सुरेंद्र का पत्नी से विवाद हुआ था। डॉ. रवीना बाजार से अकेले कपड़े लेने जा रही थीं। एसपी ने साथ चलने को कहा था, जिस पर दोनों में विवाद हो गया था। इसके बाद डॉ. रवीना ने नॉनवेज बर्गर मंगाकर खा लिया था। इस पर एसपी ने एतराज किया था। तब दोनों में विवाद हुआ था।
जानिए क्या है आईपीएस सुरेंद्र दास के '7 लाइन सुसाइड लेटर' की कहानी, जिसने पढ़ा दुख से टूट गया

- फोटो : अमर उजाला
जांच में यह भी आया सामने
एक पुलिस अफसर ने बताया कि सुरेंद्र कुमार और रवीना में विवाद की वजह वैचारिक मतभेद भी हैं। सुरेद्र कुमार से उनके परिवार को बहुत अपेक्षाएं हैं। उनका परिवार के प्रति झुकाव भी है। खानपान और रहन-सहन दोनों का मेल नहीं खाता है। कुछ और पारिवारिक कारण हैं, जो दोनों में अनबन की वजह हैं। अफसर के मुताबिक सुरेंद्र कुमार की हालत में सुधार होने के बाद उनकी पत्नी से विस्तार से बातचीत की जाएगी। इसके बाद घटना के दिन और उसके पहले हुए विवादों की सही जानकारी सामने आ सकेगी।
मौत से जूझ रहे आईपीएस सुरेंद्र दास, सुसाइड से दो दिन पहले पत्नी के साथ देखी थी 'स्त्री' फिल्म
विज्ञापन
आईपीएस सुरेंद्र दास की पुरानी तस्वीर
अस्पताल से नहीं हट रहीं इंदू
रीजेंसी अस्पताल में भर्ती बेटे सुरेंद्र के पास से मां इंदू हट नहीं रही हैं। परिजनों ने बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह उन्हें बेटे के सरकारी आवास और रिश्तेदारों के घर ले जाने की कोशिश की पर इंदू ने कहीं भी जाने से मना कर दिया। कहा कि सुरेंद्र जब तक ठीक नहीं होगा, वह अस्पताल से नहीं जाएंगी।
बड़े भाई और भाभी का रो-रो कर बुरा हाल
सुरेंद्र कुमार के बड़े भाई नरेंद्र, भाभी सुनीता भी अस्पताल में जमे हैं। उन लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोई सुरेंद्र के बारे में पूछने के लिए नरेंद्र को फोन करता है, तो वह बात करते-करते रोने लगते हैं।
आईपीएस सुरेंद्र दास से जुड़ी अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए पर लिंक पर क्लिक करें...
आईपीएस सुरेंद्र दास का 'सेवेन लाइन लेटर', 'परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं', 'रवीना आई लव यू'...