{"_id":"58afd0504f1c1b0953b26776","slug":"sunny-deol-connected-mystery-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी देओल ने सबसे छुपाया इस विवादित फिल्म से जुड़ा ‘भयानक रहस्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनी देओल ने सबसे छुपाया इस विवादित फिल्म से जुड़ा ‘भयानक रहस्य’
Tue, 02 May 2017 05:22 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 02 May 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहल्ला अस्सी फिल्म के सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सनी देओल की सबसे विवादित फिल्म जिसे सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देकर रिलीज करने से भी मना कर दिया था उसकी कहानी से जुड़ा एक ‘भयानक रहस्य’ सनी जान चुके थे। अपने करियर की ढलान पर जिस फिल्म के सहारे देओल की नैय्या पार होने वाली थी उसी फिल्म ने सनी की इमेज को डाउन कर दिया। ये है साल 2015 में आई फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ से जुड़ा एक बड़ा राज...
सनी देओल ने सबसे छुपाया इस विवादित फिल्म से जुड़ा ‘भयानक रहस्य’
2 of 5
मोहल्ला अस्सी फिल्म के सीन
साल 2015 जून में कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की वजह से कोर्ट ने 'माेहल्ला अस्सी' की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। मगर उसी साल अगस्त में यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। इसमें सभी किरदारों द्वारा अपशब्द बोले जाने को लेकर काफी विवाद हुआ। यहां तक कि इसमें भगवान शिव को भी गाली देते हुए दिखाया गया है। हालांकि लीक होने की वजह से इस फिल्म की रिलीज पर संशय पैदा हो गया है।
सनी देओल ने सबसे छुपाया इस विवादित फिल्म से जुड़ा ‘भयानक रहस्य’
3 of 5
मोहल्ला अस्सी फिल्म का एक सीन
बनारस की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म धर्म व आस्था के बाजारीकरण पर कुठाराघात मानी जाती है और यह काशीनाथ सिंह के मशहूर उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर बनी है। कोर्ट ने कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की वजह से ‘मोहल्ला अस्सी’ की रिलीज पर रोक लगा थी, हालांकि अब हरी झंडी मिल गई है। इस फिल्म को बनाने में भी काफी लंबा वक्त लग गया और अब यह पांच साल बाद फाइनली रिलीज होने को तैयार है। हालांकि लीक होने की वजह से पहले ही काफी नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सनी देओल ने सबसे छुपाया इस विवादित फिल्म से जुड़ा ‘भयानक रहस्य’
4 of 5
मोहल्ला अस्सी फिल्म का एक सीन
इस बारे में सनी देओल ने खुद कहा था कि ये मेरे हाथों में नहीं है कि फिल्म को पर्दे पर रिलीज कर सकूं। मैं कुछ कह नहीं सकता। यह दुख की बात है। यह एक अच्छी फिल्म है। जिसने भी इसे देखी, तारीफ की। इसके साथ ही सनी देओल ने यह भी कहा कि जैसे ही उनकी फिल्म 'घायल वन्स अगेन' कामयाब रही थी 'मोहल्ला अस्सी' फिल्म सिनेमा पर प्रदर्शित होगी तो बनारस के बारे में लोगों को कुछ अलग जानने को मिलेगा। हालांकि उन्होंने नहीं बताया था कि वो किस तरह दर्शकों के बीच यह फिल्म लाएंगे।
विज्ञापन
सनी देओल ने सबसे छुपाया इस विवादित फिल्म से जुड़ा ‘भयानक रहस्य’
5 of 5
मोहल्ला अस्सी फिल्म का सीन
साल 2013 और 2014 में फिल्म की शूटिंग के दौरान वाराणसी (बनारस) में सनी देओल के पास एक साधु आए और उनसे काफी देर तक बातचीत करते रहे। फिल्म की प्रोडक्शन टीम से जुड़े एक शख्स ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि। साधु ने सनी देओल को पहले ही बता दिया था कि जिस विषय पर वो काम कर रहे हैं आगे चल कर यही विषय उनकी चिन्ता बन जाएगा। ये फिल्म उनके करियर के लिए घातक भी साबित हो सकती है ये बात कहकर पहले ही उन साधु महाराज ने आगाह कर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।