फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा-बसपा का गठबंधन कागज की नाव, बंगले में तोड़फोड़ के लिए स्पष्टीकरण दें अखिलेश- सूर्य प्रताप शाही

Wed, 13 Jun 2018 07:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Jun 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
Surya Pratap Shahi said akhilesh give an explanation for damaged of bungalow
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कानपुर के सर्किट हाउस में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सपा-बसपा के गठजोड़ से भाजपा पर कुछ फर्क पड़ने वाला नहीं है। सपा-बसपा समेत दूसरे विपक्षी दलों का गठबंधन कागज की नाव है। कैराना चुनाव परिणाम के संबंध में शाही ने कहा कि विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ मतिभ्रम की स्थिति पैदा कर दी थी, लेकिन आने वाले चुनावों में भाजपा फिर कैराना सीट जीतेगी। बंगला प्रकरण में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी उन्होंने आड़े हाथों लिया। 


 

 

Surya Pratap Shahi said akhilesh give an explanation for damaged of bungalow
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बंगला प्रकरण पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछा जाना चाहिए कि पुराने बंगले पर 42 करोड़ रुपये क्यों खर्च किए गए? वह भी ऐसी स्थिति में जब प्रदेश के करोड़ों लोगों के पास सिर छिपाने के लिए छत नहीं रही। बंगले में तोड़फोड़ का अधिकार किसने दिया? सपाइयों बताएं कि यह कैसा समाजवाद है? उन्होंने कहा कि अखिलेश को बंगले पर हुए खर्च और तोड़फोड़ के लिए स्पष्टीकरण देना चाहिए। 

 

 

Surya Pratap Shahi said akhilesh give an explanation for damaged of bungalow
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
कृषि मंत्री ने कहा कि चार साल में मोदी सरकार ने वह कर दिया जो कांग्रेस और इसके गठबंधन की सरकारें 48 सालों में नहीं कर पाईं। प्रदेश की योगी सरकार ने एक साल में समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाई है। आने वाले समय में देश और प्रदेश की जनता इस बात का ख्याल रखेगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Pratap Shahi said akhilesh give an explanation for damaged of bungalow
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि विपक्षियों के गठबंधन का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वर्ष 1993 में भी भाजपा सबसे बड़ा दल रहा है। सपा-बसपा ने मिलकर सरकार बनाई, लेकिन क्या हश्र हुआ, यह सब जानते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed