{"_id":"6131d1888ebc3e88a07ec705","slug":"treasure-found-in-auraiya-gold-coins-came-out-while-digging-the-field-date-and-procession-written-in-urdu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औरैया में निकला खजाना: खेत की खुदाई करते समय निकले सोने के सिक्के, उर्दू में लिखा है तारीख और जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में निकला खजाना: खेत की खुदाई करते समय निकले सोने के सिक्के, उर्दू में लिखा है तारीख और जुलूस
Sun, 05 Sep 2021 10:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:37 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के औरैया में खेत में खुदाई के दौरान एक किसान को सोने के 16 सिक्के मिले हैं। पुलिस ने सभी सिक्कों को जब्त कर पुरातत्व विभाग को जानकारी दे दी है। स्थानीय लोगों की मानें तो ये सिक्के मुगलकालीन बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
औरैया में खुदाई के दौरान मिला खजाना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सिक्कों से भरा घड़ा मिलने के बाद आज औरैया में एक खेत में खुदाई के दौरान खजाना निकला। जिसमें मुगलकालीन सोने और चांदी के सिक्के मिले हैं। सोने के सिक्कों पर उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ है। सिक्के काफी वजनदार है पर पुराने होने के बाद भी चमक रहे हैं। औरैया के ग्राम बादशाहपुर छेउक में गुरुवार को दीपू (25) अपने घर के पास खेत में खुदाई कर रहा था। अचानक खुदाई के दौरान उसका फावड़ा किसी चीज से टकराया। दीपू ने जब हाथों से मिट्टी हटाकर देखा तो उसको 16 सोने व 2 चांदी के सिक्के मिले। मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो अफरातफरी मच गई। देर रात को घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और सीओ सदर सुरेन्द्र यादव ने रामबाबू व उसके पुत्र दीपू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
सिक्कों पर उर्दू भाषा लिखी हुई है
- फोटो : amar ujala
राम बाबू ने बताया कि उनका छोटा बेटा दीपू घर के बाहर खेत से मिट्टी खोदकर डाल रहा था। तभी खुदाई के दौरान 16 सोने के सिक्के व 2 चांदी के सिक्के मिले। पुलिस की पूछताछ के बाद सभी सिक्के पुलिस को दे दिए। घटना के बाद से मौके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए है।
मौके पर तैनात की गई पुलिस
- फोटो : amar ujala
वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इस जगह पर पहले भी कई गांव के लोगों को सिक्के मिल चुके हैं। रामबाबू का कहना है कि उन्होंने 16 सिक्के सोने के और 2 सिक्के चांदी के थाना पुलिस को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में खजाना मिलने की रही चर्चा
- फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि कुल 12 सिक्के बरामद किए गए हैं। बाकी सिक्कों की तलाश की जारी है। फिलहाल मौके पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय पुलिस ने पुरातत्व विभाग को मुगलकालीन सिक्के मिलने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
सोने के ऐसे 16 सिक्के मिले हैं
- फोटो : amar ujala
दीपावली से ग्रामीणों को मिल रहे थे सोने के सिक्के
बादशाहपुर छेउक में खुदाई के दौरान मिले सोने के सिक्कों की चर्चा जोरों पर है। लोग अलग-अलग तरह की गांव में चर्चा कर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दीपावली से यहां ग्रामीणों को अलग-अलग एक दो सोने के सिक्के मिलते रहे हैं। गुरुवार देर शाम को खुदाई के दौरान निकले सिक्कों की खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
बादशाहपुर छेउक में खुदाई के दौरान मिले सोने के सिक्कों की चर्चा जोरों पर है। लोग अलग-अलग तरह की गांव में चर्चा कर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दीपावली से यहां ग्रामीणों को अलग-अलग एक दो सोने के सिक्के मिलते रहे हैं। गुरुवार देर शाम को खुदाई के दौरान निकले सिक्कों की खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे।