सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

औरैया में निकला खजाना: खेत की खुदाई करते समय निकले थे सोने के सिक्के, अब इस फिराक में हैं गांव वाले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Sep 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Treasure found in Auraiya, Gold coins came out while digging the field, news update
औरैया में खजाना निकलने का मामला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 3 सितंबर को एक खेत से खुदाई के दौरान खजाना निकलने के बाद गांव के लोग आज भी पुलिस से बचकर अपने खेत पहुंचने के फिराक में हैं। जिस स्थान पर सोने-चांदी के सिक्के निकले थे वहां पर पुलिस तैनात है और अभी भी पुरातत्व विभाग की टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। बताते चलें कि 3 सितंबर को एक खेत से खुदाई के दौरान मुगलकालीन सोने और चांदी के सिक्के मिले थे। सोने के सिक्कों पर उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ है। सिक्के काफी वजनदार है पर पुराने होने के बाद भी चमक रहे हैं। औरैया के ग्राम बादशाहपुर छेउक में 2 सितंबर गुरुवार को दीपू (25) अपने घर के पास खेत में खुदाई कर रहा था। अचानक खुदाई के दौरान उसका फावड़ा किसी चीज से टकराया। दीपू ने जब हाथों से मिट्टी हटाकर देखा तो उसको 16 सोने व 2 चांदी के सिक्के मिले।

Trending Videos
Treasure found in Auraiya, Gold coins came out while digging the field, news update
औरैया में खजाना निकलने का मामला - फोटो : अमर उजाला

मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो अफरातफरी मच गई थी। देर रात को घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और सीओ सदर सुरेन्द्र यादव ने रामबाबू व उसके पुत्र दीपू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Treasure found in Auraiya, Gold coins came out while digging the field, news update
औरैया में खजाना निकलने का मामला - फोटो : अमर उजाला

राम बाबू ने बताया कि उनका छोटा बेटा दीपू घर के बाहर खेत से मिट्टी खोदकर डाल रहा था। तभी खुदाई के दौरान 16 सोने के सिक्के व 2 चांदी के सिक्के मिले। पुलिस की पूछताछ के बाद सभी सिक्के पुलिस को दे दिए। घटना के बाद से मौके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।

Treasure found in Auraiya, Gold coins came out while digging the field, news update
औरैया में खजाना निकलने का मामला - फोटो : अमर उजाला

वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इस जगह पर पहले भी कई गांव के लोगों को सिक्के मिल चुके हैं। रामबाबू का कहना है कि उन्होंने 16 सिक्के सोने के और 2 सिक्के चांदी के थाना पुलिस को सौंप दिए हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि कुल 12 सिक्के बरामद किए गए थे। बाकी सिक्कों की तलाश की जारी है। स्थानीय पुलिस ने पुरातत्व विभाग को मुगलकालीन सिक्के मिलने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Treasure found in Auraiya, Gold coins came out while digging the field, news update
औरैया में खजाना निकलने का मामला - फोटो : अमर उजाला

दीपावली से ग्रामीणों को मिल रहे थे सोने के सिक्के
बादशाहपुर छेउक में खुदाई के दौरान मिले सोने के सिक्कों की चर्चा जोरों पर है। लोग अलग-अलग तरह की गांव में चर्चा कर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दीपावली से यहां ग्रामीणों को अलग-अलग एक दो सोने के सिक्के मिलते रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed