{"_id":"61aca8a7dc0d83055307a63d","slug":"triple-murder-doctor-pretending-to-be-in-depression-all-three-murders-with-complete-conspiracy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर: डिप्रेशन का नाटक कर रहा डॉक्टर, पूरी साजिश के साथ किए तीनों कत्ल, डायरी देख उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर: डिप्रेशन का नाटक कर रहा डॉक्टर, पूरी साजिश के साथ किए तीनों कत्ल, डायरी देख उलझी पुलिस
Sun, 05 Dec 2021 05:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Dec 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
triple murder: डिप्रेशन बता डॉक्टर ने किया पत्नी और दो बच्चों का कत्ल
- फोटो : amar ujala
कानपुर में पत्नी और बच्चों की हत्या करने वाले डॉ. सुशील कुमार के घर से बरामद नोट में उसने कोरोना से डिप्रेशन में आने की बात जरूर लिखी है, लेकिन परिजन इसे पूरी तरह से खारिज कर रहे हैं। डॉक्टर की पत्नी चंद्रप्रभा के परिजनों का कहना है कि सुशील पूरी तरह से ठीक है। डिप्रेशन में होने का नाटक कर रहा है। डिप्रेशन में होता तो पूरी साजिश के तहत तीनों की हत्या न करता।
Trending Videos
kanpur triple murder: ओमिक्रोन से डरे डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मार डाला
- फोटो : amar ujala
....तो खुद क्यों नहीं मर गया
कन्हैया लाल व अन्य परिजनों का कहना था कि सुशील ने खुद को डिप्रेशन में होने का दावा किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर वह डिप्रेशन में है तो उसने खुद को क्यों नहीं मार लिया। पत्नी व बच्चों को मारकर खुद क्यों फरार हो गया। हर किसी को आशंका है कि सुशील ने किसी कारण की वजह से परिवार को खत्म किया और अब अंडरग्राउंड हो गया है।

triple murder: पत्नी चंद्रप्रभा के साथ डॉक्टर सुशील
- फोटो : amar ujala
मेहमानों से भी नहीं रखता था वास्ता
कन्हैया लाल व सुशील के भाई सुनील ने बताया कि वह खुद को इतना रिजर्व रखता था कि कोई मेहमान घर आता था तो उनसे भी बातचीत नहीं करता था। एकांत में जाकर चाय पीता और बाहर चला जाता। कन्हैया का कहना है कि यह रवैया जब से उसकी शादी हुई थी, तभी से देख रहे हैं।

ओमिक्रोन से डरे डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मार डाला
- फोटो : amar ujala
इसलिए साजिश की आशंका
सुशील ने जिस तरह से तीनों की हत्या की, उससे एक बात तो साफ है कि बाकायदा साजिश के तहत वारदात की। इसके बाद फरार हो गया। कई घंटे बाद खुद व्हाट्सएप पर जानकारी दी। फिर फोन भी बंद हो गया। इन सभी तथ्यों की वजह से साजिश की आशंका है।

तीनों को शवों को देख बिलख पड़े परिजन
- फोटो : amar ujala
पत्र में बीमारियां गिनाकर क्या जताना चाहता था
पुलिस के अनुसार डॉक्टर का लिखा पत्र किसी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। खुद को डिप्रेशन में बताने के लिए डॉक्टर ने पत्र में कुछ बीमारियों के नाम भी गिनाए, जिसमें ‘कोविड रिलेटेड डिप्रेशन’, ‘फोबिया’, ‘मेजर डिप्रेसिव डिसॉर्डर’, ‘मैलिग्नेंट डिप्रेशन’ आदि हैं। इतनी बीमारियों के जिक्र करने से प्रतीत होता है, जैसे वह चाहता था कि पुलिस यकीन करे कि वह वाकई डिप्रेशन में है। हालांकि पुलिस डॉक्टर के न मिलने तक इसे एक सोची समझी साजिश का हिस्सा मानकर ही जांच कर रही है।