भीषण गर्मी का प्रकोप अब लोगों की जान लेने पर उतारू हो गया है। यूपी समेत उत्तर भारत के अन्य कई राज्यों में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
{"_id":"58f8ccf24f1c1bf158470d81","slug":"two-died-due-to-dehydration-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बढ़ा गर्मी का कहर तो शुरू हुआ मौतों का सिलसिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ा गर्मी का कहर तो शुरू हुआ मौतों का सिलसिला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 08:35 PM IST
सार
उल्टी, दस्त व बुखार से युवती समेत दो की मौत
बदले मौसम के मिजाज से बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
कानपुर विश्वविद्यालय में गर्मी में लू के थपड़ों से बचने के लिए छात्राओं ने मुंह पर लपेटा कपड़ा
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी दूर करने के लिए पुलिसवाले ने अपनाया ये तरीका
यूपी के महोबा जिले में गुरुवार को दो लोगों की बुखार और उल्टी दस्त की चपेट में आने से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की है।
गर्मी में खूब बिक रहे हैं कूलर
भीषण गर्मी के चलते संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही है। घर-घर में बुखार से पीड़ित मरीज पड़े हुए है। अस्पताल में भी सबसे ज्यादा मरीज बुखार और उल्टी दस्त के आ रहे है। कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा निवासी रचना 18 पुत्री विटोली पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। गुरुवार को उल्टी दस्त से पीड़ित युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में मजदूर ने अपनी कमीज के बटन खोल कर पाई राहत
इसी तरह शहर के मोहल्ला मकनियापुरा निवासी इस्माइल मंसूरी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस भीषण गर्मी में हर कण्ठ को प्यास
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। संक्रामक बीमारियों के मरीजों में इजाफा होने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों से निपटने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. उदयवीर सिंह का कहना है कि अस्पताल में अतिरिक्त बैडो की व्यवस्था की गई है। मरीजों की अस्पताल में जांच के साथ सभी प्रकार की दवाएं मरीजों को मुहैया कराई जा रही है।