{"_id":"62062501a4d3a310297d2acf","slug":"unnao-girl-dead-body-found-after-two-months-in-sp-leader-house-postmortem-report-reveals-girl-was-assaulted-badly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा- टूटी हुई गर्दन, सिर पर चोट, पीड़िता के साथ हुई हैवानियत आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा- टूटी हुई गर्दन, सिर पर चोट, पीड़िता के साथ हुई हैवानियत आई सामने
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Unnao girl murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उन्नाव में बीते दो महीने से गायब लड़की का शव मिलने के बाद से उत्तर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। मृतका की मां ने सपा सरकार में राज्यमंत्री और सहकारी विभाग के चेयरमैन रहे स्व. फतेहबहादुर के बेटे राजू सिंह पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। अब इस मामले में मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आगे पढ़ें क्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट....
2 of 5
Unnao girl murder case
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि लड़की की मौत गला दबाने की वजह से हुई है। यही नहीं उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी मिली है और सिर में भी दो घाव के निशान हैं। लड़की का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के एक पैनल ने किया है, जिसके बाद रिपोर्ट में ये बात सामने आईं हैं।
3 of 5
Unnao girl murder case
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कालोनी से दो माह पहले लापता हुई युवती की हत्या कर शव को गड्ढे में दबा दिया गया था। हत्या किसी और ने नहीं, युवती को अगवा करने के मामले में जेल भेजे गए पूर्व राज्यमंत्री के बेटे ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी। स्वाट टीम ने हत्यारोपी के दोस्त को उठाया तो उसने सब कुछ उगल दिया। गुरुवार को पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पूर्व राज्यमंत्री के प्लाट में बने गड्ढे से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व राज्यमंत्री के बेटे ने युवती की किसी दूसरे से नजदीकी की आशंका पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को गड्ढे में दफना दिया था। इधर, गुरुवार रात एसपी राजेश द्विवेदी ने इस मामले में कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय को निलंबित कर दिया। साथ ही दर्ज एफआईआर में हत्या की धारा की भी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Unnao girl murder case
- फोटो : अमर उजाला
कांशीराम कालोनी निवासी मुकेश की बेटी पूजा (22) आठ दिसंबर 2021 को लापता हो गई थी। मां रीता ने पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत फतेह बहादुर सिंह के बेटे कल्याणी देवी निवासी अरुण कुमार उर्फ रजोल सिंह पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Unnao girl murder case
- फोटो : अमर उजाला
आला अफसरों के आदेश के बाद 10 जनवरी को पुलिस ने रजोल के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। आरोपी पर कार्रवाई न होने पर पूजा की मां ने 24 जनवरी को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने आरोपी रजोल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही पुलिस की दो टीमें युवती की तलाश में जुटी थीं। कॉल डिटेल में पूजा व रजोल सिंह की नजदीकी की पुष्टि हुई थी। रजोल की कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस के हाथ हरदोई जिले के नयागांव मुबारकपुर निवासी सूरज सिंह का नंबर हाथ लगा। इस पर पुलिस ने वर्तमान में खजुरिहा बाग नई बस्ती में रहने वाले सूरज को उठाकर पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।