फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी महासमरः जानिए आखिर क्यों सभी दलों की नजर इस सीट पर है, कांटे की टक्कर

Fri, 29 Mar 2019 06:23 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
unnao Lok Sabha constituency related news lok sabha election 2019
साक्षी महाराज, अन्नू टंडन, पूजा पाल, सतीश कुमार शुक्ल
चुनावी महासमर के लिए सभी प्रमुख दलों ने उन्नाव संसदीय क्षेत्र के लिए अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। दलों में मुकाबले की तस्वीर साफ हो चुकी है। जिले में 29 अप्रैल को मतदान होना है। 2019 के इस आम चुनाव में जीत किसके हाथ लगेगी इसकी जानकारी तो 23 मई को ही हो पाएगी लेकिन प्रत्याशियों की घोषणा होते ही चुनावी हलचल तेज होने लगी है। अब आपको बताते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि पूरे देश की नजर इस लोकसभा सीट पर है।
unnao Lok Sabha constituency related news lok sabha election 2019
साक्षी महाराज, सतीश कुमार शुक्ल
जनपद में  भाजपा ने जहां सिटिंग सांसद साक्षी महाराज पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व सांसद अन्नू टंडन को मैदान में उतारा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने सतीश शुक्ला को अपना प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार को सपा ने प्रयागराज के विधायक रहे स्व. राजू पाल की पत्नी पूजा पाल को टिकट देकर चुनावी महासमर को काफी रोमांचक बना दिया है।
unnao Lok Sabha constituency related news lok sabha election 2019
अन्नू टंडन, पूजा पाल
बड़ी बात यह है कि जिले के मतदाताओं ने बाहरियों (दूसरे जनपद से यहां आकर चुनाव लड़ने वालों) को भी निराश नहीं किया है। पूर्व के परिणामों को देखते हुए जिले में इस लोकसभा चुनाव में भी मुकाबला कांटे का होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao Lok Sabha constituency related news lok sabha election 2019
साक्षी महाराज, अन्नू टंडन
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो हर उम्मीदवार अपने वोट बैंक को बचाने और दूसरे में सेंध लगाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे। फिलहाल जिले का वोटर चुप्पी साधे हुए है और दरवाजे पर आने वाले हर उम्मीदवार या उनके समर्थकों को उन्हें ही वोट देने का आश्वासन देकर सबको मैनेज कर रहा है।


 
विज्ञापन
unnao Lok Sabha constituency related news lok sabha election 2019
पूजा पाल, सतीश कुमार शुक्ल
सपा के प्रत्याशी को लेकर कई दिनों से असमंजस की स्थिति बनी थी। सोशल मीडिया पर कई बार अलग-अलग प्रत्याशी घोषित होने की खबरें चलीं। कभी पूर्व सदर विधायक रामकुमार, तो कभी पूर्व सांसद स्व. दीपक कुमार की पत्नी मनीषा दीपक के नाम की चर्चा हुई तो कभी पिछले लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे अरुण शंकर शुक्ल उर्फ अन्ना का नाम आया। गुरुवार शाम को सपा ने पूजा पाल को प्रत्याशी घोषित कर सभी को चौका दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed