सब्सक्राइब करें

चक्रवाती तूफान अम्फान ने ओडिशा में दी दस्तक, यूपी में दिखा असर, आंधी के साथ हुई बारिश, तीन दिन रहेगा असर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
UP: Cyclone Amfan's knock, weather change
बारिश के साथ तेज आंधी और काले बादल छाए - फोटो : amar ujala

ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से सोमवार को उठे अम्फान चक्रवाती तूफान की वजह से कानपुर और इसके आसपास के जिलों में काले बादल छा गए। करीब 40 किमी की रफ्तार से चली हवा के साथ बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, महानगर और इसके आसपास के 14 जनपदों में 3 दिनों तक इसका असर रहने की संभावना है।



Trending Videos
UP: Cyclone Amfan's knock, weather change
तेज हवाओं से बदला मौसम - फोटो : amar ujala

इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से पांच दिन पहले आ सकता है। मानसून की आहट फिलहाल अंडमान निकोबार में सुनी गई है। मानसून एक जून तक केरल पहुंच सकता है। हालांकि पहले यह 5 जून तक केरल पहुंचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Cyclone Amfan's knock, weather change
बारिश से मौसम में आई नमी - फोटो : amar ujala
मौसम विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार, अम्फान चक्रवात से जो परिस्थितियां पैदा हुई हैं उसके अनुसार उत्तरी भारत में भी मानसून समय से पहले आने की उम्मीद है। सोमवार को आए तूफान का यह दूसरा दौर था।
UP: Cyclone Amfan's knock, weather change
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : amar ujala

तीन दिन पहले बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी तेज हवा के साथ मौसम में बदलाव हुआ था। मौसम में अचानक हुए इस परिवर्तन से पिछले कई दिनों से पड़ रही चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन
UP: Cyclone Amfan's knock, weather change
कानपुर और आसपास के जिलों में हुई झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala
अधिकतम तापमान तीन डिग्री घटकर 38 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार इस तरह का मौसम 20 मई तक रहने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed