सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Weather Update: लू के थपेड़े होंगे तेज, फिर बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 21 Apr 2026 11:06 PM IST
सार

Kanpur Weather Update: नमी 18 प्रतिशत पहुंची। चकेरी में 41.8 और सीएसए में 40 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन
UP Weather Update: Heatwaves to Intensify, Mercury Set to Rise Again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सीजन में पहली बार सुबह नमी 40 प्रतिशत पहुंच गई। इसके साथ ही दोपहर में घटकर 18 प्रतिशत पहुंची। इससे लू के थपेड़े और तेज होंगे। तापमान क्रमिक रूप से बढ़ता रहेगा। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई कि आगामी चार दिन लू का प्रकोप और बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। देश में बनी मौसम प्रणालियों का कानपुर परिक्षेत्र पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, मानव स्वास्थ्य के मद्देनजर सुबह की नमी कम से कम 60 प्रतिशत होनी चाहिए। इसके बाद दोपहर को नमी का प्रतिशत कम से कम 40 तक होना चाहिए। मंगलवार को सुबह की नमी ही 40 प्रतिशत पर पहुंच गई। इसके पहले सुबह के समय नमी का प्रतिशत इतना कम नहीं हुआ। दोपहर को नमी घटकर 18 पर आ गई। माहौल में नमी कम होने से गर्म हवा और तकलीफदेह हो जाती है। वहीं, चकेरी के एयरफोर्स केंद्र में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
Trending Videos
UP Weather Update: Heatwaves to Intensify, Mercury Set to Rise Again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सीएसए में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि विभाग की मौसम वेधशाला में तीन अप्रैल को सुबह की नमी 47 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Weather Update: Heatwaves to Intensify, Mercury Set to Rise Again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यह सीजन की सबसे कम प्रतिशत रही है लेकिन मंगलवार को सुबह की नमी का प्रतिशत इससे भी घटकर 40 पर आ गया। उन्होंने बताया कि दोपहर की नमी अभी तक सबसे कम 14 अप्रैल को हुई थी। इस दिन दोपहर में 14 प्रतिशत नमी रिकॉर्ड की गई।

 
UP Weather Update: Heatwaves to Intensify, Mercury Set to Rise Again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लू और तेज होगी
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बुधवार को तापमान एक डिग्री और बढ़ सकता है। लू और तेज होगी। मैदानी इलाकों में 40 डिग्री या इससे अधिक तापमान पर लू चलने लगती है। देश में कई स्थानों पर चक्रवाती हवा के घेरे बने हैं लेकिन इनका प्रभाव कानपुर मंडल पर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
UP Weather Update: Heatwaves to Intensify, Mercury Set to Rise Again
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
हवाओं का रुख बदलने पर थार मरुस्थल की गर्म हवाएं गर्मी और बढ़ा सकती हैं। बीच में हल्के और ऊंचे बादलों की आवाजाही हो सकती है। इससे तापमान में एक-दो डिग्री का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed