{"_id":"5f081bd40a70b26f0e683970","slug":"vikas-dubey-encounter-news-martyr-rahul-s-family-expressed-happiness-with-the-vikas-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Encounter: शहीद सिपाही के शांतिपाठ पर कलेजे को मिली शांति, आई विकास की मौत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Encounter: शहीद सिपाही के शांतिपाठ पर कलेजे को मिली शांति, आई विकास की मौत की खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहीद सिपाही का शांतिपाठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर के चौबेपुर कांड के मुख्य आरोपी पांच लाख के इनामी विकास दुबे के एनकाउंटर की सूचना पर औरैया जिले के रूरूकलां गांव निवासी शहीद सिपाही राहुल के परिजनों ने संतुष्टि जताई।
2 of 5
शहीद सिपाही का शांतिपाठ
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को शहीद के शांतिपाठ की तैयारी हो रही थी, उसी समय विकास के एनकाउंटर की सूचना मिली। परिजन बोले, अब शहीद की आत्मा को शांति मिली है। शहीद सिपाही राहुल के पिता ओम कुमार ने कहा कि जो हुआ अच्छा हुआ, जो आगे होगा अच्छा ही होगा। इससे शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा को शांति मिलेगी।
3 of 5
शहीद सिपाही का शांतिपाठ
- फोटो : अमर उजाला
कोई कार्रवाई होती है तो उसमें समय तो लगता ही है। शहीद की बहन नंदनी ने विकास दुबे के एनकाउंटर पर खुशी जाहिर की। कहा कि आज मेरे भाई का शांति पाठ है, उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। साथ ही कहा कि सरकार से अपील है कि विकास के साथियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। मालूम हो कि 2/3 जुलाई की रात विकास दुबे ने आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। उसपर पांच लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शहीद सिपाही का शांतिपाठ
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुरुवार को जब विकास गिरफ्तार हुआ था शहीद राहुल के घरवालों ने इसे नाखुशी जाहिर करते हुए कहा था कि अभी वह संतुष्ट नहीं है। बहन का कहना था कि वो चाहती है कि विकास दुबे का एनकाउंटर हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। वहीं राहुल के पिता ने पुलिस विभाग के अंदर जो पुलिसवाले विकास का साथ दे रहे थे और जो राजनेता उसे संरक्षण दे रहे थे उन पर कार्रवाई की मांंग की थी। आज जब विकास के एनकाउंटर की खबर परिवार को मिली तो पूरे परिवार में खुशी और संतुष्टि हुई। राहुल का परिवार चाहता है कि अब उन लोगों को भी कड़ी सजा मिले जो विकास दुबे का साथ दे रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
शहीद सिपाही का शांतिपाठ
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। एसटीएफ गाड़ी उसे कानपुर ला रही थी। इस दौरान गाड़ी पलट गई। उसने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। कल ही विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। वारदात के बाद से फरार विकास यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा देकर दर्शन करने मंदिर पहुंचा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।