{"_id":"6249df73f679613d8a372cc0","slug":"weather-forecast-update-in-up-news-weather-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: कानपुर समेत आसपास के जिलों में तीन दिन चलेगी लू, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: कानपुर समेत आसपास के जिलों में तीन दिन चलेगी लू, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
Mon, 04 Apr 2022 06:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Apr 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच टंकी के पानी में नहाते बेजुबान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कानपुर समेत आसपास के शहरों में लगातार तीन दिन अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के बाद अब इसमें बढ़ोत्तरी के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार अगले तीन दिनों तक महानगर और इसके आसपास हीट वेव (लू) चल सकती है।
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालय तक पहुंच सकते हैं, लेकिन वे पहाड़ियों पर बारिश जैसी कोई गतिविधि अभी नहीं होगी। इस बीच बलूचिस्तान, मध्य पाकिस्तान और थार रेगिस्तान से शुष्क हवाएं प्रदेश में जारी रहेंगी। इससे लू चलेगी। इस बीच रात की नमी रविवार को दो प्रतिशत गिरकर 17 प्रतिशत पर आ गई।
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक नदारद है प्री मानसूनी गतिविधि
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, प्री-मानसून गतिविधियां जिसमें गरज, धूल भरी आंधी, तेज बौछारें आमतौर पर अप्रैल और मई के बीच शुरू हो जाती हैं।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, प्री-मानसून गतिविधियां जिसमें गरज, धूल भरी आंधी, तेज बौछारें आमतौर पर अप्रैल और मई के बीच शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जिससे तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार अभी ये गतिविधियां नदारद हैं। अप्रैल के पहले पखवाड़े तक इन मौसमी गतिविधियों के घटित होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए 15 अप्रैल तक कड़ी गमी से राहत की उम्मीद नहीं है। अप्रैल की पहली छमाही में अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी इस बार रिकॉर्ड तक पहुंच सकते हैं।