सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पर्दे पर दिखेगी विकास दुबे की ‘हनक’, कानपुर के लेखक लिख रहे पटकथा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Jul 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Web series will be made on Vikas Dubey, Writers of Kanpur are writing script
विकास दुबे पर बनने जा रही वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाा
विकास दुबे पर वेब सीरीज बनने जा रही है, जिसका नाम है ‘हनक’। फिल्म निर्माता आदित्य कश्यप और अवधेश तिवारी इस वेब सीरीज के डायरेक्टर होंगे। इसकी पटकथा लिखने की जिम्मेदारी कानपुर के लेखक मृदुल कपिल और सुबोध को दी गई है।
Trending Videos
Web series will be made on Vikas Dubey, Writers of Kanpur are writing script
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने इस वेब सीरीज को मंजूरी दे दी है। फिल्म के स्टार कास्ट पर अभी बातचीत चल रही है। अमर उजाला से खास बातचीत में मृदुल ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Web series will be made on Vikas Dubey, Writers of Kanpur are writing script
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
कनपुरिया होने के नाते विकास दुबे के बारे में उन्हें कई बातें मीडिया के माध्यम से पता चली हैं। वे गांववालों और विकास के रिश्तेदारों के माध्यम से और जानकारियां जुटाएंगे। मृदुल जवाहर नगर के रहने वाले हैं और सुबोध गांधी ग्राम में रहते हैं।

 
Web series will be made on Vikas Dubey, Writers of Kanpur are writing script
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाल ा
मैं विकास दुबे हूं... कानपुर वाला 
उज्जैन से गिरफ्तारी के दौरान विकास दुबे बार-बार यही चिल्ला रहा था कि ‘मैं विकास दुबे हूं... कानपुर वाला’। विकास की यह धौंस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। एक बार फिर फिल्म के माध्यम से यह घटनाक्रम देखने को मिलेगा। इसके लिए मृदुल और सुबोध ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने में लग गए हैं। मृदुल ने बताया की हनक में पंकज त्रिपाठी जैसे कई बड़े चेहरे दिखाई दे सकते हैं। अभी स्टार कास्ट पर बातचीत चल रही है। 
 
विज्ञापन
Web series will be made on Vikas Dubey, Writers of Kanpur are writing script
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर में होगी शूटिंग 
हनक की शूटिंग अक्तूबर में शुरू की जा सकती है। चूंकि कोरोना का दौर जारी है, ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शूटिंग करना अपने आप में चुनौती भरा काम होगा। ऐसे में शूटिंग की डेट बढ़ भी सकती है। शूटिंग कानपुर में होगी या सेट बनाकर कहीं और शूटिंग की जाएगी, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed