हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कठोनी के मजरा कौड़िया में नशे में डेढ़ वर्षीय बेटे को पति ने पीट दिया तो नाराज महिला ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला घर से भाग निकली, लेकिन परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग 12 किलोमीटर दूर से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
{"_id":"5cf69a2ebdec2207410e83a3","slug":"wife-brutally-murdered-his-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिगर के टुकड़े को पिटता देख मां के सिर पर हुआ खून सवार, अपने ही हाथों से उजाड़ दिया मांग का सिंदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिगर के टुकड़े को पिटता देख मां के सिर पर हुआ खून सवार, अपने ही हाथों से उजाड़ दिया मांग का सिंदूर
Wed, 05 Jun 2019 01:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
बेटे के साथ पति को मारने वाली आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना के बाद घर के बाहर खड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कठोनी निवासी ब्रजेश (30) पुत्र रघुनाथ ठेके पर टेंपो चलाता था। मंगलवार शाम छह बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा। नशे में ही उसने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र मनीष को पीटना शुरू कर दिया। इस पर पास ही मौजूद ब्रजेश की पत्नी ममता ने विरोध जताया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया तो गुस्से में ममता ने पास में ही रखे बांके से ब्रजेश की गर्दन पर तीन-चार वार कर दिए।
हत्या में प्रयोग किया गया आला ए कत्ल दिखाता पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर ही चारपाई पर ब्रजेश गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ममता शोर मचाते हुए घर से भाग निकली तो उसके पीछे ब्रजेश के बड़े भाई रामबक्श अन्य ग्रामीणों के साथ दौड़ पड़े। ममता को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और वापस गांव लाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के परिवार के साथ ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर अतरौली कोतवाल एसपी उपाध्याय पहुंच गए और उन्होंने ममता को हिरासत में ले लिया। सूचना पर सीओ संडीला नागेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हिरासत में ली गई ममता से घटना के बारे में पूछा तो उसने कहा कि आए दिन ब्रजेश शराब पीता था। शराब पीने से मना करने पर उसके साथ झगड़ता था, लेकिन फिर बात खत्म हो जाती थी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी ममता ने सुबह ही ब्रजेश से शराब न पीने को कहा था, लेकिन ब्रजेश ने गांव में ही एक जगह शराब पी ली। इसके बाद नशे में घर पहुंचने पर जब उसने बेटे मनीष को पीटना शुरू किया तो ममता की आंखों में खून उतर आया। पास ही पड़े बांके से उसने हमला बोल दिया और तब तक वार किए जब तक ब्रजेश ने दम नहीं तोड़ दिया।