सब्सक्राइब करें

शिवभक्ति में डूबी मुस्लिम युवती: बुर्का पहनकर कांधे पर उठाई कांवड़, बोली- भोले पर अटूट भरोसा; देखें Video

अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: विकास कुमार Updated Sun, 15 Feb 2026 08:24 PM IST
सार

बुर्का पहनकर कांवड़ ले जाती सोनी की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की बड़ी मिसाल बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Muslim girl devotion to Shiva Wearing burqa carried Kanwar on shoulder
मुस्लिम युवती ने लाई कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

यूपी के कासगंज स्थित अमीर खुसरो और संत तुलसीदास की जन्मस्थली में एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। शनिवार को मुस्लिम समाज की एक युवती बुर्का पहनकर कांधे पर कांवड़ लिए जब कस्बा से गुजरी तो हिंदू समाज के लोगों ने न केवल उसका स्वागत किया, बल्कि बम-भोले के जयकारों के साथ उसका हौसला बढ़ाया।

Trending Videos
Muslim girl devotion to Shiva Wearing burqa carried Kanwar on shoulder
सम्मानित करते लोग - फोटो : अमर उजाला

भगवान शिव में अटूट श्रद्धा
कादरगंज गंगा घाट से जल भरकर ला रही मुस्लिम युवती सोनी को जब बुर्के में कांवड़ ले जाते देखा गया तो कौतूहलवश हिंदू समाज के लोगों ने उनसे बातचीत की। तब सोनी ने बड़े ही सहज भाव से बताया कि वह मुस्लिम समाज से है और भगवान शिव में अटूट श्रद्धा रखती है। वह कादरगंज घाट से गंगाजल भरकर जनपद एटा के ग्राम परसोंन स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चढ़ाने के लिए जा रही है। उसकी इस अटूट श्रद्धा को देख वहां मौजूद लोग भावविभोर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim girl devotion to Shiva Wearing burqa carried Kanwar on shoulder
सम्मानित करते लोग - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने पहनाईं फूल-मालाएं
मुस्लिम युवती की इस भक्ति का सम्मान करते हुए हिंदू समाज के लोगों ने उसे रोककर फूल-मालाएं पहनाईं। श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री पंकज सोलंकी, समाजसेवी संजय गुप्ता और भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बम-भोले का पटका पहनाकर उसका स्वागत किया। लोगों का कहना है कि जहां महान कवि अमीर खुसरो ने हिंदू देवी-देवताओं पर सैकड़ों गीत लिखे, वहीं आज सोनी ने उस परंपरा को जीवित कर दिया।

Muslim girl devotion to Shiva Wearing burqa carried Kanwar on shoulder
कांवड़ लेकर जाती मुस्लिम युवती - फोटो : अमर उजाला

हिंदू-मुस्लिम एकता की बड़ी मिसाल
बुर्का पहनकर कांवड़ ले जाती सोनी की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की बड़ी मिसाल बता रहे हैं। उनका स्वागत करने वालों में छात्र नेता रामकुमार सिंह, सभासद अखंड प्रताप सिंह, सुनील काका, विवेक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed