सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wedding Called Off Over Chowmein Dispute in Kasganj, Groom’s Party Returns Without Bride

चाऊमीन ने तुड़वा दी शादी: सात फेरों से पहले दुल्हन ने लिया ये फैसला, बुलानी पड़ी पुलिस; बारात लेकर लौटा दूल्हा

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

कासगंज में एक शादी चाऊमीन की वजह से टूट गई। दुल्हन के फैसले के बाद थाने में पंचायत हुई। दोनों पक्ष में राजीनामा नहीं हो सका। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही घर  लौट गया। 

Wedding Called Off Over Chowmein Dispute in Kasganj, Groom’s Party Returns Without Bride
दुल्हन सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब चाऊमीन को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और इस दौरान दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। थाने में राजीनामा के बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
Trending Videos


 

धूमधाम से पहुंची थी बारात
नगर के कैनाल रोड स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस में नगला मानसिंह थाना दरियागंज निवासी मलिक सिंह अपनी पुत्री की शादी के लिए पहुंचे थे। विवाह थाना सिढपुरा क्षेत्र के गांव बिचौला निवासी स्वर्गीय शिवशंकर के पुत्र से तय हुआ था। बारात धूमधाम से गंजडुंडवारा पहुंची, स्वागत और घुड़चढ़ी की रस्में पूरी हुईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

चाऊमीन को लेकर हुआ विवाद
गेस्ट हाउस में दोनों पक्षों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। इसी दौरान चाऊमीन को लेकर बारातियों और घरातियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ गई। 
 

थाने लाए गए दोनों पक्ष
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। इसी बात से आहत दुल्हन ने नाराजगी जताते हुए शादी से इंकार कर दिया और कहा कि जो अभी साथ छोड़ सकता है, वह आगे क्या साथ देगा। इस दौरान दोनों पक्षों ंको काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे लोग नहीं माने। समझौता इस बात पर हुआ कि शादी नहीं होगी। 


 

लौट गई बारात
थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। लड़की पक्ष ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद बारात लौट गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed