सब्सक्राइब करें

चार कत्ल और सुसाइड: तीनों छोटे भाइयों की शादी के बाद हुआ था सत्यवीर का विवाह, जमीन बंटवारे पर पिता ने खोला राज

अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Feb 2026 01:00 PM IST
सार

यूपी में चार कत्ल और सुसाइड मामले में नई जानकारी सामने आई है। मृतक सत्यवीर का विवाह तीनों छोटे भाइयों की शादी के बाद हुआ था। यह शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। इस शादी के बाद से ही सत्यवीर के परिवार में अनबन की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
kasganj murder and suicide Satyaveer got married after marriage of his three younger brothers
kasganj murder and suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कासगंज में आर्थिक तंगी का सामना करने वाले सत्यवीर के जीवन में चुनौतियों ने पीछा नहीं छोड़ा। सत्यवीर अपने भाइयों में सबसे बड़ा था, लेकिन उसकी शादी तीनों छोटे भाइयों की शादी के बाद हुई थी। सत्यवीर की शादी होने के बाद ही पिता और भाइयों के बीच अच्छा तालमेल नहीं रहा।


सत्यवीर के साढ़ू नंद किशोर ने बताया कि चार भाइयों के बीच सत्यवीर बड़े थे। तीन अन्य भाइयों में सतीश, संतोष, देशराज उनसे छोटे थे। तीनों छोटे भाइयों की शादी सत्यवीर की शादी से पहले हो गई थी। उन्होंने बताया कि बाद में सत्यवीर की शादी रामश्री से हुई। 
 
Trending Videos
kasganj murder and suicide Satyaveer got married after marriage of his three younger brothers
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'परिवार के लोग नहीं चाहते थे कि सत्यवीर शादी करे'
यह शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। इस शादी के बाद से ही सत्यवीर के परिवार में अनबन की स्थिति बन गई। परिवार के लोग नहीं चाहते थे कि सत्यवीर शादी करे क्योंकि शादी के बाद परिवार की संपत्ति पर उसका व उसके वारिसों का हक बन जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kasganj murder and suicide Satyaveer got married after marriage of his three younger brothers
आत्महत्या करने वाले परिवार के घर में बुझा चूल्हा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाइयों में संपत्ति का बंटवारा हुआ
यह परिस्थितियां पारिवारिक विवाद की वजह बनी हुई थी। भाइयों में संपत्ति का बंटवारा हुआ। कुल 12 बीघा जमीन सत्यवीर के पिता नेम सिंह की थी। आपसी बंटवारे में 3-3 बीघा जमीन सभी भाइयों को दे दी गई जिस पर सभी अपनी खेती कर रहे थे।
kasganj murder and suicide Satyaveer got married after marriage of his three younger brothers
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने शुरू कर दी थी सत्यवीर की जमीन पर खेती
सत्यवीर के हिस्से के खेत पर पिता नेम सिंह ने खेती करना शुरू कर दिया था। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में पिता ने सत्यवीर के खेत में फसल बो दी। इस पर सत्यवीर ने पिता से शिकायत भी की, लेकिन पिता ने अपने खर्चे पानी का वास्ता दिया।
विज्ञापन
kasganj murder and suicide Satyaveer got married after marriage of his three younger brothers
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बात से सत्यवीर आहत था। सत्यवीर के चाचा ससुर हरपाल ने बताया कि ऐसी परिस्थितियां सत्यवीर को तनाव दे रहीं थीं। उसके पिता और भाई सत्यवीर को सहयोग नहीं करते थे जबकि अन्य भाइयों की मदद करते थे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed