सब्सक्राइब करें

UP 'अपने अरमान पूरे कर सके', भाई का कत्ल करने वाली पत्नी के लिए पति ने कही ये बात, तीन बच्चों का भी छूटा साथ

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sat, 11 Apr 2026 06:16 PM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया था। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने भाई को माैत के घाट उतार दिया था। अब नाैकरी से लाैटे पति ने पत्नी को लेकर बड़ी बात कही है। वहीं घटना के बाद से घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
Woman murders brother in collusion with her lover
मृतक करन और हत्यारोपी बहन और उसका प्रेमी जीतू - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कुसमरा चौकी क्षेत्र के ताल मोहल्ला में अपने प्रेम संबंध के चलते भाई की हत्या करने वाली पूजा के पति घर आ चुके हैं, उनका कहना है कि जो भाई बहन के रिश्ते का कत्ल कर सकती है, ऐसी महिला मेरी पत्नी नहीं हो सकती। उसने भाई के रिश्ते का कत्ल तो किया ही है, पति और बच्चों का भरोसा भी तोड़ा है, उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।

 
Trending Videos
Woman murders brother in collusion with her lover
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार झेल रहा दर्द
ताल मोहल्ला स्थित दिलीप दुबे के घर में बीते मंगलवार की रात एक बहन ने अपने सगे भाई का खून बहाते हुए इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का काम किया। हत्यारोपी पूजा अब प्रेमी जितेंद्र के साथ सलाखों के पीछे हैं, मगर उसने जो किया है, उसका दर्द परिवार के लोग झेल रहे हैं। घटना के पांच दिन बाद भी घर में मातमी सन्नाटा है। पुणे से लौट कर आए पति दिलीप दुबे गुमसुम से हैं। उनसे जब पत्नी पूजा के कृत्य के बारे में पूछा गया तो काफी देर तक चुप रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman murders brother in collusion with her lover
प्रेमी और पूजा - फोटो : अमर उजाला
'वो मेरी पत्नी नहीं हो सकती'
पति का कहना है कि जो भाई बहन के मजबूत और पवित्र रिश्ते का खून बहाने में जरा भी नहीं हिचकिचाई, ऐसी महिला उनकी पत्नी नहीं हो सकती। बताया कि 17 साल का भरोसा पूजा ने पल भर में तोड़ दिया, उनकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी। वह पुणे के एक होटल में शेफ हैं। हर महीने घर पैसे भेजते थे कि बच्चों की अच्छी परवरिश हो, पत्नी अपने अरमान पूरे कर सके। परिवार खुश रहे। मगर, पत्नी पूजा ने जो कुछ किया, उसकी सजा फांसी भी मिले तो वह भी कम ही होगी।

 
Woman murders brother in collusion with her lover
शव की तलाश करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरे तीन बच्चे हैं, पूजा कौन थी नहीं जानता
घटना से विचलित और पत्नी पूजा के प्रति दिलीप के मन में सिवाय गुस्से के कुछ नहीं है। उसका कहना है कि तीन बच्चे हैं, वह बच्चों को पढ़ा लिखा कर काबिल बनाना चाहते थे, सरकारी नौकरी अफसर का सपना देख रहे थे। मगर, पूजा ने परिवार के बारे में जरा भी नहीं सोचा, अब सिर्फ उनके तीन बच्चे हैं। उन्हीं के भविष्य के लिए जीना है और काम करना है, पूजा कौन है, वह नहीं जानते, भाई के साथ पति और बच्चे भी उसके लिए मर गए।

 
विज्ञापन
Woman murders brother in collusion with her lover
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते घरवाले - फोटो : अमर उजाला
बहन पूजा के प्रेम संबंध के बारे में जानता था करन
इस पूरे घटनाक्रम की जांच व कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे चौकी इंचार्ज अतवीर सिंह की मानें तो पूजा से पूछताछ में जो कुछ भी जानकारी मिली, उससे पता चला कि करन पूजा व जितेंद्र के रिश्ते के बारे में जानता था। वह पहले जितेंद्र को बहन से दूर रहने की चेतावनी भी दे चुका था। घटना वाले दिन जितेंद्र को नहीं पता था कि करन घर पर है। उधर, पूजा ने अपना फोन बंद कर लिया था। जितेंद्र बेधड़क पूजा के घर में दाखिल हुआ था, वह तमंचा लगा कर ही आया था। उसी से घटना को अंजाम दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed