यमुना के तट पर सोलह शृंगार किए हुए श्री राधा रानी के प्रिय रास बिहारी ने जैसे ही कदम रखा कि उनकी प्रियतमा की पायल से स्वत: झनकार होने लगी। गोपियों के कदम थिरकने लगे मंद-मंद बयार बहने लगी और चारों ओर कमल और भ्रमर गुंजायमान होने लगे। इसके साथ ही शुरू हो गया रस रसिक बांके बिहारी के बंशी की धुन की तान। चांदनी रात में जवाहर बाग में आयोजित महारास के क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा की स्थानीय सांसद हेमा मालिनी ने जब सज धज कर महारास को साकार किया तो हर ओर सांसे थम गईं। पूरे समय हेमा मालिनी ने इस प्रकार की प्रस्तुति दी कि दर्शक श्रद्घा से ओत प्रोत हो गए।
2 of 6
प्रस्तुति देतीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
भले ही बुधवार को मुख्यमंत्री महाराज के साक्षी नहीं बन सके लेकिन उन्होंने जाने से पहले हेमा मालिनी को शुभकामनाएं दीं। एक दिन पूर्व मंगलवार को बारिश के चलते स्थगित हुए महारास की अद्भुत प्रस्तुति कृष्ण भक्त सिने तारिका सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को दी।
3 of 6
कलाकारों के साथ प्रस्तुती देतीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब सवा सात बजे जैसे ही महारास प्रारम्भ हुआ, गीत संगीत की स्वर लहरियों में जवाहर बाग गूंज उठा। हर किसी की नजर महारास पर टिक गईं। प्रस्तुति जैसेजैसे आगे बढ़ी दर्शक भाव विभोर होकर उसमें खोते चले गए। जवाहर बाग में बिखरी इस अदभुत छटा झंकार दर्शकों के दिलो दिमाग पर उतरती गई।
4 of 6
प्रस्तुति देतीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
भगवान श्री कृष्ण के इस अदुभुत महारास की प्रस्तुति देखने के लिए लोग श्रद्धा के भाव से परिपूर्ण रहे। महारास की प्रस्तुति के बीच बीच में दर्शकों द्वारा तालियों तथा भगवान श्री कृष्ण के जयकार लगाते हुए उत्साह वर्धन किया। भक्तियुक्त भजनों पर मंच पर थिरकते कलाकारों ने सबका मन मोह लिया।
5 of 6
कलाकारों के साथ प्रस्तुति देतीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
महारास देखने के लिए उमड़ी भीड़
विगत कई दिनों से महारास की प्रस्तुति का आकर्षण लोगों पर छाया हुआ था। कार्यक्रम में चूंकि दर्शकों के लिए पास की व्यवस्था की गई थी, इसलिए कार्यक्रम का पास लेने वालों की लाइन सांसद कैंप कार्यालय लगी रही। कार्यक्रम में पहुंचे लोग रास की पूरी प्रस्तुति देखते रहे। कार्यक्रम का आकर्षण इस कदर हावी रहा कि बहुत से लोग बिना पास के ही जाने का प्रयास करते रहे।