'अभिनंदन' की वीरता को याद रखेगा भविष्य, देखें मेरठ में कैसे मना 'वायुवीर' की वापसी का जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनन्दन की वापसी पर हर्ष
बच्चा पार्क पर आयोजित कार्यक्रम में सुरभि परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को बधाई दी। संगठन के अध्यक्ष दिनेश तलवार ने कहा कि देश को अभिनंदन जैसे वीर सपूतों की जरूरत है। कार्यक्रम में शिव प्रकाश शर्मा, चन्द्र शेखर, मुकेश शर्मा आदि रहे। उधर सैफी संघर्ष समिति के रजबन बाजार स्थित कार्यालय पर समिति की तरफ मिठाई बांटी और आतिशबाजी की।
विंग कमांडर की रिहाई पर केक काटा
पल्लवपुरम फेज एक में शुक्रवार को मातृ छाया सेवा समिति के तत्वाधान में विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर केक काटकर खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा सर्वेश पुंडीर ने कहा कि जो बहादुरी का काम अभिनंदन ने किया है, वह काबिले तारीफ है। हमें उन पर गर्व है।
युवाओं ने मिठाई बांटी, तिरंगा फहराया
गढ़ रोड स्थित जनकपुरी हाउसिंग सोसाइटी में भी आतिशबाजी की गई। इस मौके पर आदर्श तोमर, पूर्वी सिंह, हरि सिंह सिरोही, अनूप राघव, अनुराग पाठक, सुभाष सिंह, शिशपाल सिंह मौजूद रहे। मोहल्ला चंद्रलोक कालोनी में आतिशबाजी के साथ ही गुलाल भी उड़ाया। लोगों ने मिठाई बांटते हुए इसे भारत की जीत करार दिया। नीरज सिंघल, सरदार सिंह ने कहा कि भारत को अभी और आगे बढ़ते हुए आतंकवाद का कमर तोड़नी है।