यूपी के मेरठ में भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली के लिए शनिवार सुबह से ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हल्की बूंदा-बादी के बीच विभिन क्षेत्रों से युवा बाइकों पर सवार होकर 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' का उदघोष करते हुए रवाना हुए।
यूपी : भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली के लिए कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, देखें ये तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा में किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी और खादी ग्राम उद्योग गोपाल अंजान के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता जहां भगवा रंग के बीच तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के मुखौटे पहनकर रैली में शामिल होने पहुंचे।
मेरठ में अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता रैली के लिए निकले। संकल्प रैली के दौरान पूरा शहर 'भारत माता की जय', 'जय हिंद', 'वंदे मातरम' और भारतीय सेना के नारों से गूंज उठा।
सरधना में विधायक संगीत सोम, सांसद डॉ संजीव बालियान ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली निकाली। सरधना क्षेत्र से रैली दौराला के लिए रवाना हुई।
मेरठ में मौसम बदलने के कारण ठंड काफी बढ़ गई है वहीं सुबह के समय कई स्थानों पर हल्की बूंदाबादी भी हुई लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं में इसके बावजूद उत्साह नजर आया और बूंदाबादी के बीच कार्यकर्ता रैली के लिए निकले। आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरपूर दिख रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/