{"_id":"5c7a1ef9bdec2273a33984e6","slug":"meerut-police-recovered-mixed-liquor-that-was-being-prepared-for-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए तैयार हो रही थी मिलावटी शराब, पुलिस ने बरामद किया जखीरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए तैयार हो रही थी मिलावटी शराब, पुलिस ने बरामद किया जखीरा
Sat, 02 Mar 2019 11:52 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से सटे सरधना क्षेत्र के मुल्हैड़ा गांव के जंगल में एक अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ पुलिस ने किया। हरियाणा की शराब को फर्जी क्यूआर कोड के माध्यम से मेरठ में चुनाव के समय खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी फायर करते हुए भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़
एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी देहात अविनाश पांडेय ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि चौकी के पास स्थित ट्यूबवेल के निकट अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही है।
अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़
चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने गुरुवार रात टीम के साथ दबिश देकर कन्हैयालाल उर्फ पिंटू को दबोच लिया। उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस पर फायर करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़
मौके से शराब की 7650 बोतलें मिलीं, जिन पर विभिन्न ब्रांड के स्टीकर लगे थे। ये लोग हरियाणा से सस्ती शराब लाते थे। यहां बोतलों का ढक्कन खोलकर उसमें ये लोग पानी मिला देते थे। बोतल पर लगा स्टीकर भी बदल देते थे। इसके बाद क्षेत्र के ठेकों पर बेच देते थे।
विज्ञापन
अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
शराब की तीव्रता को 42.8 से घटाकर 36 प्रतिशत कर देते थे। तीव्रता मापने के लिए एल्कोमीटर का प्रयोग करते थे। कन्हैयालाल से एक तमंचा, एक सेंट्रो कार और काफी सामान बरामद किया है।