फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फौजी की पत्नी की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत... सामने आई हर सच्चाई

Fri, 01 Mar 2019 07:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Mar 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Attack on Army man in Meerut, SSP has revealed and three arrested including wife
meerut fauji murder

फौजी की पत्नी के सिर प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपने पति के रिटायरमेंट से करीब एक महीने पहले ही प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली। फौजी पत्नी को स्कूटर चलाना सीखा रहे थे कि उसी दौरान दो युवकों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद फौजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। आइए आगे बताते हैं फौजी की पत्नी के प्यार से जुड़े अहम किस्से:-

Attack on Army man in Meerut, SSP has revealed and three arrested including wife
आरोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि करीब पांच महीने पहले रोहित शर्मा नाम के युवक से फौजी की पत्नी की मुलाकात हुई। उसके बाद दोनों आपस में बात करने लगे। फिर धीरे- धीरे दोनों के बीच अनैतिक संबंध बन गए। वहीं इस बात का फौजी को पता चला तो उसने विरोध किया। इसके बाद ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची।

Attack on Army man in Meerut, SSP has revealed and three arrested including wife
meerut fauji murder - फोटो : अमर उजाला

ये है मामला
मेरठ के गंगानगर में फौजी सुनील चौधरी पर जानलेवा हमले की कहानी चैनलों पर दिखाई जाने वाले क्राइम बेस धारावाहिकों जैसी है। फौजी की पत्नी की ‘प्रेम कथा’ रामकथा से शुरू हुई और अंत भी सनसनीखेज हुआ है। खुद पर खतरा मंडराया तो प्रेमी ने फौजी को जान से मारने के लिए हमेशा के लिए यह राज दफनाने की साजिश रची। फौजी ने धमकी दी थी कि वह रिटायरमेंट के बाद उनको देख लेगा। इससे पहले फौजी का रिटायरमेंट होता, आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर फौजी पर हमला कर दिया। फौजी दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती है। फौजी की हालत अभी गंभीर बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Attack on Army man in Meerut, SSP has revealed and three arrested including wife
meerut fauji murder

महिला, प्रेमी और दोस्त गिरफ्तार 
पुलिस ने फौजी पर हमले के मामले में उसकी पत्नी, प्रेमी रोहित शर्मा और उसके दोस्त अजय त्यागी निवासी मुबारिकपुर खेकड़ा बागपत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसएसपी नितिन तिवारी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Attack on Army man in Meerut, SSP has revealed and three arrested including wife
meerut fauji murder - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि हमले का राजफाश होते ही फौजी की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी होते ही गंगानगर पुलिस ने उसको कस्टडी में लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed