{"_id":"5c6a7893bdec2253344389d1","slug":"actor-ajay-devgan-ban-releasing-movie-total-dhamaal-in-pakistan-here-is-the-meerut-connection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में बैन हिंदी फिल्म 'टोटल धमाल' का मेरठ से खास कनेक्शन, अजय देवगन ने लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में बैन हिंदी फिल्म 'टोटल धमाल' का मेरठ से खास कनेक्शन, अजय देवगन ने लिया बड़ा फैसला
शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
total dhamaal
Link Copied
पुलवामा आतंकी हमले के बाद बालीवुड में खासा रोष है। अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' को पाकिस्तान में रिलीज न करने का एलान किया है। 22 फरवरी को अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल रिलीज होनी है। आगे जानिए आखिर पाकिस्तान में रिलीज न होने वाली फिल्म का मेरठ से क्या है खास कनेक्शन :-
Trending Videos
2 of 7
total dhamaal
पुलवामा अटैक से आहत अभिनेता अजय देवगन ने इस हमले के बाद सोमवार को एलान किया कि अपनी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे। दरअसल इस फिल्म का मेरठ से भी बड़ा नाता है। फिल्म के संवाद मेरठ कंकरखेड़ा निवासी बंटी राठौर ने लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
total dhamaal
बंटी ने अमर उजाला को बताया कि 16 फरवरी की शाम फिल्म की पूरी टीम की अर्जेंट बैठक बुलाई गई। बैठक में ही सामूहिक रूप से तय किया गया कि फिल्म को अब पाकिस्तान में रिलीज नहीं करना है।
4 of 7
total dhamaal
बंटी ने अजय देवगन की धमाल सीरिज की सभी फिल्मों के संवाद लिखे हैं। गोलमाल सीरिज के अलावा अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरिज की सभी फिल्मों के संवाद बंटी ने ही लिखे हैं। बंटी के साथ फिल्म के निर्देशक इंदर कुमार के साथी वेदप्रकाश व परितोष पेंटर ने भी फिल्म का स्क्रीनप्ले डिजायन किया है।
विज्ञापन
5 of 7
total dhamaal
दो गीतों को किया रिक्रिएट
निर्देशक इंदर कुमार की फिल्म टोटल धमाल में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अनिल कपूर, एशा गुप्ता, माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव सहित अन्य कलाकार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X