सब्सक्राइब करें

अद्भुत नजारा: हर तरफ गूंज रहा था वंदे मातरम, शहीदों की शौर्यगाथा देख भावुक हुए सीएम योगी, देखिए खास तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 May 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
Amazing view: Vande Mataram was echoing everywhere, CM Yogi was surprised to see photos
सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक विक्टोरिया पार्क में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये हमारी जिम्मेदारी है कि भारत की आजादी के बाद नए भारत का जो सपना देखा था उसे पूरा करें। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ दुनिया को राह दिखा रहा है। सीएम ने कहा कि क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। वहीं शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो में शहीदों की शौर्यगाथा देख सीएम योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। सीएम यहां करीब 40 मिनट तक रहे और 30 मिनट की पूरी डॉक्यूमेंट्री देखी।



सीएम योगी ने कहा कि जिस विक्टोरिया पार्क की जेल को तोड़कर दस मई 1857 को आजादी के मतवालों ने दिल्ली कूच किया था मंगलवार को वहां कला, संस्कृति और देश प्रेम का अद्भुत संगम था। रंग रंगीलो हिंदुस्तान, तेरी मिट्टी में मिल जावां जैसे गीतों पर युवाओं की टोलियां रात तक झूमती रहीं। स्वराग बैंड की सूफियाना प्रस्तुतियों, सितार, तबले और शहनाई की धुनों ने जोश भर दिया।

Trending Videos
Amazing view: Vande Mataram was echoing everywhere, CM Yogi was surprised to see photos
मेरठ क्रांति दिवस - फोटो : amar ujala

सेना के बैंड की प्रस्तुति के साथ योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो आसमान भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुए तो शिवांगी महाविद्यालय के 75 कलाकारों ने कथक की प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। मल्य प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने युवाओं ने नृत्य की प्रस्तुति में मेरठ से उठी क्रांति की ज्वाला को दर्शाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing view: Vande Mataram was echoing everywhere, CM Yogi was surprised to see photos
मेरठ आए थे सीएम - फोटो : amar ujala

स्वराग बैंड की प्रस्तुति सभी के लिए यादगार बन गई। देर रात तक यहां वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। शिवांगी के युवा कलाकारों ने मंगल पांडेय के बलिदान को नृत्य के माध्यम से दिखाया। युवाओं की टोली तिरंगा लेकर मंच पर आ गई। मंगल पांडेय, धन सिंह कोतवाल और महारानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष को भी नृत्य संरचना के माध्यम से दिखाया गया। आजादी का अमृत महोत्सव हम सब मिलकर मनाएं गीत की प्रस्तुति दी गई।

Amazing view: Vande Mataram was echoing everywhere, CM Yogi was surprised to see photos
मेर - फोटो : amar ujala

स्वराग बैंड ने सूफियाना अंदाज में हो केसरिया पधारो माहरे देश गीत से शुरुआत की। वेस्टर्न इंडियन फ्यूजन सबको पसंद आया। गिटार, तबला और वॉयलन के साथ जुगलबंदी के साथ गीत तेरी मिट्टी में मिल जावां गीत की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को उत्साहित कर दिया। सितार और तबले के बीच शहनाई की धुनों ने सभी को जोश से भर दिया।

विज्ञापन
Amazing view: Vande Mataram was echoing everywhere, CM Yogi was surprised to see photos
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

शहीद धन सिंह कोतवाल के वंशजों का सम्मान
सीएम योगी ने विक्टोरिया पार्क में हुए कार्यक्रम में शहीद धन सिंह कोतवाल के वंशज वीर महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह राणा, सुशीला सिंह का सम्मान किया। ब्रिगेडियर रणबीर सिंह, ब्रिगेडियर जेके तोमर, कर्नल एच.सी शर्मा, डीके शर्मा, सिपाही अजय कुमार की पत्नी प्रियंका, महेंद्र कुमारी, लोकतंत्र सेनानी अमर नाथ गुप्ता, वीर महेंद्र योगी, धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार का सम्मान किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed