उत्तर प्रदेश के दूसरी बार सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार को क्रांतिधरा मेरठ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम के अनुसार करीब आधा घंटा देरी से पौने पांच बजे सिविल लाइंन पहुंचे। वहीं ऐन वक्त पर सीएम योगी के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया। समय कम होने के चलते समीक्षा बैठक को स्थगित कर दिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार मंडलायुक्त सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक होनी थी।
मेरठ में सीएम योगी: ऐसा पहली बार- चंद घंटों का दौरा और इन प्रसिद्ध स्थानों पर घूमे मुख्यमंत्री, देखें हर कार्यक्रम की खास तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 10 May 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
