सब्सक्राइब करें

गिरफ्तार: गर्भवती प्रेमिका ने आधी रात को जूस मांगा, तो लिव-इन में रह रहे प्रेमी ने दी खौफनाक मौत, 10 घंटे शव के साथ..

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 May 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
murder in live in relationship: Meerut man murder his pregnant girlfriend after she asked for juice at midnight
मेरठ में हत्या, गर्लफ्रेंड की हत्या - फोटो : amar ujala

मेरठ के गंगानगर में प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही गर्भवती प्रेमिका की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने प्रेमी से आधी रात को जूस मांगा था। लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसका प्रेमी उसे जूस मांगने पर खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार देगा। प्रेमी ने बेरहमी से प्रेमिका की हत्या कर डाली यहां तक कि उसे प्रेमिका के गर्भ में पल रहे शिशु का भी ख्याल नहीं आया। सुबह जब युवती की हत्या की भनक मकान मालिक को लगी तो इलाके में हड़कंप मच गया। इस वारदात ने जहां कई सवाल खड़े किए तो वहीं मानवता को भी शर्मसार कर दिया।

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के न्यू मीनाक्षीपुरम में गर्भवती युवती सीमा (23) की उसके प्रेमी जोगेंद्र ने केबिल के तार से गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। रविवार रात करीब 12 बजे सीमा ने जोगेंद्र से जूस मांगा था। इससे मना करने के बाद दोनों में विवाद हुआ और फिर युवती को मार दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या के साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Trending Videos
murder in live in relationship: Meerut man murder his pregnant girlfriend after she asked for juice at midnight
मेरठ में हत्या, गर्लफ्रेंड की हत्या - फोटो : amar ujala

सीमा पबला इंचौली की रहने वाली थी। प्रेमी जोगेंद्र नंगली आजमाबाद इंचौली का रहने वाला है। वह कपड़ों की सिलाई का काम करता है। सीमा इंचौली में ब्यूटी पार्लर चला रही थी। तीन साल पहले उसकी जोगेंद्र से मुलाकात हुई। वह दो बच्चों का पिता है। दोनों गंगानगर स्थित न्यू मीनाक्षीपुरम में किराए के मकान में रह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
murder in live in relationship: Meerut man murder his pregnant girlfriend after she asked for juice at midnight
मेरठ में हत्या, गर्लफ्रेंड की हत्या - फोटो : amar ujala

रविवार रात इनमें विवाद हुआ। आरोप कि इसी दौरान जोगेंद्र ने केबल के तार से सीमा का गला घोंट दिया और उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी 10 घंटे तक युवती के शव के साथ कमरे में अकेला ही बैठा रहा। सोमवार सुबह 10 बजे तक सीमा और योगेंद्र कमरे से नहीं निकले तो मकान मालिक राजबीर सिंह यादव कमरे में पहुंचे। यहां सीमा का शव जमीन पर पड़ा था और जोगेंद्र बेड पर लेटा था। तब इस घटना का पता चला। 

murder in live in relationship: Meerut man murder his pregnant girlfriend after she asked for juice at midnight
मेरठ में हत्या, गर्लफ्रेंड की हत्या - फोटो : amar ujala

मकान मालिक की सूचना पर इंस्पेक्टर गंगानगर राजपाल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त केबिल का तार भी बरामद कर लिया गया। आरोपी ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बात पुलिस को बताई है। वहीं, महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि योगेंद्र ने गुपचुप तरीके से सीमा से शादी कर ली थी।

विज्ञापन
murder in live in relationship: Meerut man murder his pregnant girlfriend after she asked for juice at midnight
मेरठ में हत्या, गर्लफ्रेंड की हत्या - फोटो : amar ujala

बार-बार करती थी मरने की बात
मकान मालिक के पूछने पर योगेंद्र ने बताया कि सीमा बार-बार मरने की बात कहती थी। इसलिए उसे मार डाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed