सब्सक्राइब करें

10 घंटे गरजा बुलडोजर: अकबर बंजारा की दुकानें हुईं ढेर, चुनाव में खड़ी हुईं अवैध कॉलोनियां भी जमींदोज, देखिए तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 May 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
UP News: Illegal colonies and shops have destroyed before the visit of cm yogi
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को शहर में होंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए सोमवार को दिन भर शहर में अवैध संपत्तियों पर करीब दस घंट तक बुलडोजर गरजता रहा। एमडीए ने गोतस्कर अकबर बंजारा की 500 वर्ग मीटर में बनीं दुकानों समेत 16 जगह ध्वस्तीकरण किया। इस संपत्ति की कीमत 80 लाख रुपये बताई गई है। 



मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि अवैध धन से अर्जित बड़े बदमाशों और अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई करें। इसे देखते हुए एमडीए ने सोमवार की सुबह लिसाड़ी गेट में श्मशान घाट के सामने 500 वर्ग मीटर के व्यावसायिक निर्माण पर बुलडोजर चलाया। यह संपत्ति असम में उग्रवादी हमले में ढेर हुए गोतस्कर अकबर बंजारा की पत्नी शाहिदा बंजारा और पिता हाजी पीरू बंजारा के नाम है। एमडीए नौ दिन में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले 30 अप्रैल को भी एमडीए ने अकबर बंजारा की 13 दुकानें ध्वस्त की थीं। वहीं, सोमवार को भी चारों जोन में 10 अवैध कॉलोनियों के साइट कार्यालय सहित सड़कों पर बुलडोजर चलाया गया।

Trending Videos
UP News: Illegal colonies and shops have destroyed before the visit of cm yogi
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

चुनाव में खड़ी हुईं अवैध कॉलोनियां बुलडोजर से जमींदोज
एमडीए ने द्वारिकापुरी नूरनगर में शहजाद द्वारा दो हजार वर्ग मीटर, दिल्ली रोड स्थित रमेश एंक्लेव में अरविंद कुमार द्वारा 20 हजार वर्ग मीटर में बनाई अवैध कॉलोनी ध्वस्त कर दी। लाला मोहम्मदपुर में रियाज खान द्वारा पांच हजार वर्ग मीटर, शोभित विवि के पीछे दस बीघा में संदीप और बबलू राणा द्वारा बनाई कॉलोनी भी गिराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Illegal colonies and shops have destroyed before the visit of cm yogi
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

सरधना रोड स्थित ड्रीम सिटी में 20 हजार वर्ग मीटर में दीपक नाथ, कविनगर गांव लखवाया में राकेश दीवान द्वारा 12 हजार वर्ग मीटर, डिफेंस गार्डन गांव घाट के पास सुमित बैंसला और ब्रिजेश सिंह द्वारा 40 हजार वर्ग मीटर, वेदव्यासपुरी तेल डिपो में विनोद शर्मा द्वारा दो हजार वर्ग मीटर, गांव अलीपुर जिजमाना में हाजी निसार और हाजी इरशाद द्वारा 20 हजार वर्ग मीटर में बनाए गए अवैध निर्माण ध्वस्त कराए गए। इनमें से अधिकांश निर्माण चुनाव के दौरान हुए बताए गए हैं।

UP News: Illegal colonies and shops have destroyed before the visit of cm yogi
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

वहीं, नौचंदी मैदान में बिना अनुमति लिए अकरम द्वारा 100 वर्ग मीटर में बड़े हॉल का निर्माण, गांव दतावली में गगन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 500 वर्ग मीटर में फ्लोर पर पार्किंग का निर्माण, जसवंत शुगर मिल के पास अमित गर्ग द्वारा 90 वर्ग मीटर में चार दुकानों के निर्माण को ध्वस्त किया गया।

विज्ञापन
UP News: Illegal colonies and shops have destroyed before the visit of cm yogi
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
चलती रहेगी कार्रवाई 
किसी भी तस्कर की संपत्तियों को छोड़ा नहीं जाएगा। अकबर बंजारा की अन्य संपत्तियां भी चिह्नित की जा रही हैं। - अरविंद कुमार चौरसिया, सीओ कोतवाली
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed