फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baghpat: 20 दिन बाद भी बेबी को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, शहीद की पत्नी की तलाश के लिए अब ग्रामीणों ने दी ये चेतावनी

Wed, 21 Sep 2022 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Sep 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
Baghpat police could not find Martyrs wife baby even after twenty days passed
बेबी का ढूंढती पुलिस व पंचायत करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत की पुलिस यूं तो घटनाओं के खुलासे करने में सबसे आगे है, लेकिन बेबी को ढूंढने में बागपत पुलिस इन दिनों पसीना-पसीना हो रही है। बेबी का मिलना तो दूर, उसके बारे में अभी कोई सुराग तक नहीं लग सका है। 


पुलिस ने दर्जन भर स्थानों पर दबिश दी, जंगल में ड्रोन से तलाश कराई, तालाब में गोताखोरों से ढुंढवाया, डॉग स्क्वॉयड की मदद से गांव में भी खूब तलाश कराई, जंगल झाड़ियां हर जगह ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बेबी आखिर गई तो गई कहां? इस सवाल की तलाश में बेबी के परिजनों के साथ-साथ एक तरफ पूरा गांव परेशान है, वहीं पुलिस के लिए बेबी को ढूंढना चुनौती बन रहा है। बिजरौल गांव में गत 30 अगस्त से लापता शहीद की पत्नी को 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं ढूंढ पाई है। इसके विरोध में गांव में पंचायत हुई, जिसमें लोगों ने नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि लापता बेबी को पुलिस नहीं ढूंढ पाई तो आंदोलन किया जाएगा। आगे विस्तार से जानें आखिर कौन है बेबी और क्यों पुलिस के लिए चुनौती बन रहा है ये मामला।
 
Baghpat police could not find Martyrs wife baby even after twenty days passed
शहीद की लापता पत्नी बेबी - फोटो : अमर उजाला

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव की बेबी दरअसल शहीद जवान की पत्नी है। बेबी लापता हुए एक सप्ताह से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई है। उधर, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

Baghpat police could not find Martyrs wife baby even after twenty days passed
तलाश में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
शहीद धर्मेंद्र की पत्नी बेबी की तलाश में डॉग स्क्वायड को बिजरौल गांव में बुलाया गया। डॉग स्क्वायड ने घर से लेकर कई जगह तक महिला को तलाश किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इससे पहले भी बेबी की ड्रोन कैमरे से तलाश की गई थी। इसके अलावा गोताखोरों से गांव के तालाब में भी तलाश कराया गया था। लेकिन बेबी का कोई पता नहीं चल सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat police could not find Martyrs wife baby even after twenty days passed
ड्रोन उड़ाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बिजरौल के ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा करते हुए गांव के दूसरे वर्ग के कुछ लोगों पर शहीद की पत्नी बेबी का अपहरण कर हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में बेबी के भाई अरविंद ने कोतवाली में दूसरे वर्ग के तीन-चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर भी दर्ज थी। पुलिस ने दबिश देकर आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
 
विज्ञापन
Baghpat police could not find Martyrs wife baby even after twenty days passed
ड्रोन उड़ाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बेबी पति के शहीद के बाद छपरौली से अपने मायके बिजरौल में रहने लगी थी। 30 अगस्त की सुबह बेबी लापता हो गई थी। वह दूसरे वर्ग के मोहल्ले में अपने उधार के रुपये लेने गई थी, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटी। पुलिस की जानकारी में पूरा मामला है। शक के दायरे में आए लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है, लेकिन बेबी अभी तक बरामद नहीं हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed