फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: शहीद की पत्नी को ढूंढने में छूटे बागपत पुलिस के पसीने, ड्रोन फेल, अब गोताखोर व डॉग स्क्वॉड तलाश में जुटे

Sun, 04 Sep 2022 06:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Sep 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Police sweats to find martyrs wife, drone fails, divers and dog squad are in search
शहीद की पत्नी का ड्रोन से तलाशती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शहीद की पत्नी के लापता होने के बाद कोतवाली पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। शनिवार को डॉग स्क्वॉड बुलाकर तलाश कराया गया। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। ग्रामीण अब महिला की हत्या की आशंका जता रहे हैं। इससे पहले शनिवार को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहृत शहीद की पत्नी की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी से अपहृता को जल्द बरामद करने की मांग की।



ग्राम बिजरौल से लापता हुई शहीद धर्मेंद्र की पत्नी बेबी (45) की तलाश में डॉग स्क्वॉड को बिजरौल गांव में बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड ने घर से लेकर कई जगह तक महिला को तलाश किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार और शुक्रवार को भी बेबी की ड्रोन कैमरे से तलाश की गई थी। इसके अलावा गोताखोरों से गांव के तालाब में भी तलाश कराया गया था। लेकिन बेबी का कोई पता नहीं चल सका।

Baghpat Police sweats to find martyrs wife, drone fails, divers and dog squad are in search
ड्रोन उड़ाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

बिजरौल के ग्रामीणों ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा करते हुए गांव के दूसरे समुदाय के कुछ लोगों पर शहीद की पत्नी बेबी का अपहरण कर हत्या की आशंका जताई थी। बेबी के भाई अरविंद ने कोतवाली में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी।

एसपी कार्यालय पर पहुंचे गांव बिजरौल निवासी विक्की तोमर ने बताया कि उसके जीजा धर्मेंद्र सैनिक थे।16 साल पहले असम में नक्सली हमले में धर्मेंद्र शहीद हो गए थे। जिसके बाद से उसकी बहन बेबी गांव में मायके में रह रही है।

यह भी पढ़ें:  Shamli: हवन व भंडारे से पहले धर्मस्थल परिसर में मांस के टुकड़े फेंके, ग्रामीणों में रोष, पुलिस-बल तैनात

Baghpat Police sweats to find martyrs wife, drone fails, divers and dog squad are in search
ड्रोन उड़ाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी बहन दूसरे वर्ग के लोगों से उधार दिए हुए रुपये वापस लेने गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आई। उन्होंने एसपी से शहीद की पत्नी को जल्द बरामद करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Police sweats to find martyrs wife, drone fails, divers and dog squad are in search
झाड़ियों में की गई तलाश - फोटो : अमर उजाला

छह लोगों पुलिस ने हिरासत में लिया
शुक्रवार को पुलिस गांव में पहुंची और दबिश देकर दूसरे वर्ग के छह लोगों को हिरासत मेें लिया। शहीद की पत्नी की तलाश में पुलिस ने गांव और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने तालाब में घुसकर भी तलाश किया लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
Baghpat Police sweats to find martyrs wife, drone fails, divers and dog squad are in search
तलाश में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक आठ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस टीम लापता महिला की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed