फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: 11 साल की लाडली के चरित्र पर था शक, मां-बाप ने मिलकर जिंदा नहर में फेंका, ऐसे खुला राज

Sun, 04 Sep 2022 05:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Sep 2022 05:00 PM IST
सार

मेरठ में माता पिता ने11 साल की बेटी को नहर में फेंक दिया। आरोपी माता पिता बेटी को अपनी आंखों के सामने डूबते हुए देखते रहे। इसके बाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने माता पिता समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Parents killed 11 year old daughter by throwing her in a canal in Meerut
मृतका चंचल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के गंगानगर स्थित जेजी ब्लॉक निवासी कलेक्शन एजेंट बबलू और उसकी पत्नी रूबी ने 11 साल की बेटी चंचल को भोला झाल की नहर में फेंक दिया। डूबने से उसकी मौत हो गई। वारदात कर माता-पिता ने गंगानगर थाने में चंचल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दंपती और उनके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि शव अभी नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, चंचल के फोन पर बातचीत करने को लेकर अभिभावक नाखुश थे। उन्होंने बेटी को डांटा, जब वह नहीं मानी तो उसकी जान ले ली। 11 साल की बच्ची चंचल की मौत का राज उसके ही छह साल के भाई आरव ने खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया।



बकौल पुलिस, गहनता से पूछताछ की गई तो दंपती ने बताया कि बेटी अक्सर लड़कों से फोन पर बातें करती थी। वे इससे नाराज थे। कई बार रोकने पर भी वह नहीं मानी तो उसे नहर में फेंक दिया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव की तलाश की, हालांकि वह नहीं मिल सका। आगे जानें माता पिता के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली इस वारदात की पूरी कहानी।

Parents killed 11 year old daughter by throwing her in a canal in Meerut
भोला झाल - फोटो : amar ujala

बागपत के सिंधावली अहीर गांव निवासी बबलू परिवार के साथ गंगानगर में रहता है। बेटी चंचल गंगानगर एफ-ब्लॉक स्थित शारदा पब्लिक स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। एक सितंबर को बबलू ने गंगानगर थाने में चंचल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लड़की की तलाश में जुटी थी।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि शनिवार को दंपती को थाने बुलाकर पुलिस ने उनके बयान लिए तो उनमें विरोधाभास था। इससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने कई जगह पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें चंचल अपने माता-पिता के साथ ही बाइक पर जाते हुए दिख रही है।

Parents killed 11 year old daughter by throwing her in a canal in Meerut
meerut police - फोटो : अमर उजाला

11 साल की बच्ची चंचल की मौत का राज उसके ही छह साल के भाई आरव ने खोल दिया। पुलिस के मुताबिक उसने अपने बयान में बताया कि मम्मी-पापा चंचल दीदी को पीटते थे और वही उसे बाइक पर लेकर गए थे।

चंचल की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने कई जगह सीसीटीवी कैमरे देखे, लेकिन सुराग नहीं लग सका। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही शनिवार सुबह चंचल के घर पहुंचीं। माता-पिता से जानकारी लेने के बाद चंचल भाई 14 साल के वंश और छह साल के आरव के बयान लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parents killed 11 year old daughter by throwing her in a canal in Meerut
meerut police - फोटो : अमर उजाला

आरव से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक सितंबर की सुबह सीसीटीवी कैमरे देखे। इसमें चंचल अपने माता-पिता के साथ बाइक पर बैठी नजर आई। दंपती ने बताया कि बेटी को जिंदा फेंका था। वह उनकी आंखों के सामने डूबी है। सीओ ने बताया कि बबलू और उसकी पत्नी रूबी बार-बार बयान बदल रहे थे। पहले उन्होंने बच्ची को घर से गायब होने की बात कही।


 
विज्ञापन
Parents killed 11 year old daughter by throwing her in a canal in Meerut
शव तलाशती टीम - फोटो : अमर उजाला

चंचल के भाई आरव ने मम्मी-पापा के साथ बाइक पर जाने की बात पुलिस को बताई तो इसके बाद बबलू ने बताया कि वह पत्नी के साथ बेटी को दवा दिलाने गए थे। रास्ते में बेटी दुकान से बर्गर लेने चली गई। तब से लापता है। सीओ के मुताबिक शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दंपती ने बताया कि बेटी की कुछ लड़कों से दोस्ती थी। उन्हें बदनामी का डर सताने लगा था। इसलिए वह उसे लेकर भोलाझाल नहर पर ले गए। नहर में उसे फेंक दिया था। वह उनकी आंखों के सामने ही डूब गई थी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed